Advertisement

Loading Ad...

'मुलायम की सरकार नहीं, जो गोली चलवा देंगे, हिम्मत है तो...', BJP जिलाध्यक्ष की फतेहपुर SP को सीधी चुनौती

यूपी के फतेहपुर में मकबरा विवाद बढ़ता जा रहा है. हिंदू संगठन इसे मंदिर बता रहे हैं. अब इसमें सियासत भी तेज हो गई है. इस मामले को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एसपी को कहते दिख रहे हैं कि यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे. अगर हिम्मत है तो गोली चलवाइए.

Loading Ad...

फतेहपुर स्थित मकबरे को ठाकुर जी का मंदिर बताते हुए पूजा कराने की घोषणा कुछ हिंदू संगठनों ने की थी. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के कहने पर ही इतने लोग जमा हुए थे.  

मुलायम की सरकार नहीं, हिम्मत है तो गोली चलवाइए 

सोमवार (11 अगस्त) को हिंदू संगठन समेत कई लोग फतेहपुर में मकबरा को मंदिर बताते हुए पूजा के लिए पहुंचे थे और वहां पुलिस बल भी पहले से तैनात थी. लेकिन मकबरे में कुछ लोगों के घुसने के बीच पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया.

Loading Ad...

इसी बीच अब फतेहपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का जिले के एसपी अनूप सिंह से बात करने का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि "यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे. अगर हिम्मत है तो गोली चलवाइए". 

Loading Ad...

मुखलाल पाल ने मकबरे पर पूजा करने की घोषणा की थी

मुखलाल पाल ने ही जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर 11 अगस्त को मकबरे में पूजा करने की घोषणा की थी और इन्हीं के आवाहन पर फतेहपुर में हिंदूवादी संगठनों के लोगों की भारी भीड़ यहां इकट्ठी हुई थी. 

Loading Ad...

फिलहाल फतेहपुर पुलिस के हिसाब से इस पूरे मामले में कोई आरोपी नहीं हैं. सोमवार को दर्ज हुई एफआईआर में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम शामिल नहीं है. 

 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...