Advertisement

Loading Ad...

इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत कई जगहों पर किया बड़ा हवाई हमला, अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बीच हुई एयर स्ट्राइक

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर बड़ा हवाई हमला किया. ये अटैक अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बीच हुई है. वहीं इजरायली सेना ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Israel Attack on Iran (Screengrab)
Loading Ad...

इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया है. इजरायली रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है.. रॉकेट फायर की आशंका के मद्देनजर इजरायल के होम कमांड ने अलर्ट जारी किया था, उसी सिलसिले में कहा जा रहा है कि इजरायल की ओर से प्रेवेंटिव स्ट्राइक की गई है. आपको बता दें कि इजरायल ने ईरान पर हमले के इस ऑपरेशन का नाम 'शील्ड ऑफ जूडा' रखा था, जिसके तहत करीब 30 या उससे ज्यादा जगहों पर हमले किए गए. शील्ड ऑफ जूडा का मतलब होता है यहूदी की ढाल. इजरायल ने ईरान, ईराक सहित कई देशों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. कहा जा रहा है कि इस हमले में संभवत: कई बड़े लोगों के मारे जाने की आशंका है.

ये हमला ऐसे वक्त में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर वार्ता चल रही थी. कहा जा रहा है कि ईरान न्यूक्लियर प्लान को लेकर अमेरिका की शर्तों को मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में ये हमला अब युद्ध का रूप लेगा और तेहरान भी जवाबी पलटवार करेगा. सूत्रों के मुताबिक ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

माना जा रहा है कि तेहरान में हुए हवाई हमले और एयर स्ट्राइक के बाद पूरे युद्ध के भड़कने का खतरा बढ़ गया है. जानकारी के मुताबिक ये हमले तेहरान के आजादी स्क्वायर के इर्द गिर्द हुए हैं, जहां कि हाइयर ऑफिशियल्स काम करते हैं रहते हैं.

Loading Ad...

तेहरान में करीब 30 जगहों पर हवाई हमले: सूत्र

Loading Ad...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की गूंज सुनाई दे रहे हैं. इस दौरान बड़े पैमाने पर धुएं के गुबार देखे गए. ईरानी मीडिया और स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, राजधानी के बीचों बीच कम से कम तीन विस्फोट सुने गए. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही नुकसान के स्तर की जानकारी दी है. 

बताया जा रहा है कि तेहरान में तीन धमाकों के बाद दो और धमाके सुने गए. ईरान की सरकारी मीडिया तस्मिन न्यूज एजेंसी बता रही है कि तेहरान के उत्तरी सैय्यद खानदान इलाके में दो और धमाके होने की संभावना है. AP के मुताबिक, शहर में मौजूद लोगों ने और भी धमाके होने की बात कही है. 

Loading Ad...

ईरान के राष्ट्रपति भवन को बनाया गया निशाना, सुप्रीम लीडर किए गए शिफ्ट!

कहा जा रहा है कि ईरान में इजरायली हमले में राष्ट्रपति भवन के साथ-साथ कई मंत्रालयों को निशाना बनाया गया. ये भी खबर मिल रही है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित किसी दूसरे जगह पर शिफ्ट किया गया है. करीब-करीब 30 जगहों पर इजरायल के हमले की पुष्टि हो रही है.

 अमेरिका ने भी जारी की एडवाइजरी जारी

Loading Ad...

वहीं ईरान के पलटवार के बीच अमेरिका ने भी एडवाइजरी जारी की है. कतर में मौजूद अमेरिकी एंबेसी ने भी अपने डिप्लोमेट्स के लिए इमरजेंसी घोषित की गई है. आपको बता दें कि कतर में अमेरिका का मिलिट्री बेस है, जो कि सेंट्रल कमांड के अतर्गत आता है. वहीं 12 दिनों के संघर्ष के दौरान भी ईरान ने कतर पर अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया था. 

वहीं IDF की ओर से कहा गया है कि उसने ये हमला ईरान की ओर से हमले से बचने के लिए किया है. वहीं इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. खबर के मुताबिक इजरायल ने अपनी हवाई सीमा बंद कर दी है. लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से मना किया गया है. वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ स्कूल बंद करने की भी घोषणा की गई है.

IDF ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ मिनटों से पूरे इज़राइल में सायरन सुनाई दे रहे हैं. लोगों के मोबाइल पर अग्रिम निर्देश भेजे गए हैं ताकि सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहें.

Loading Ad...

इस पोस्ट में आगे कहा गया है कि यह एक सक्रिय चेतावनी है ताकि जनता को इज़राइल की ओर मिसाइलों के अटैक की संभावना के लिए तैयार किया जा सके. रक्षा विभाग (आईडीएफ) इस बात पर ज़ोर देता है कि जनता से सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहने का अनुरोध किया जाता है. स्थिति का आकलन करने के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि आज (शनिवार) सुबह 8:00 बजे से होम कमांड के दिशानिर्देशों में तत्काल परिवर्तन किए जाएंगे.

इन परिवर्तनों के अंतर्गत, देश के सभी क्षेत्रों को पूर्ण सक्रियता से आवश्यक सक्रियता की श्रेणी में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. दिशा निर्देशों में शामिल हैं: आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर, शैक्षणिक गतिविधियों, सभाओं और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध. जनता से अनुरोध है कि वे गृह मोर्चा कमान के आधिकारिक चैनलों पर प्रकाशित दिशानिर्देशों का पालन करें. पूरे दिशानिर्देश राष्ट्रीय आपातकालीन पोर्टल और गृह मोर्चा कमान ऐप पर अपडेट किए जाएंगे.

PM मोदी के इजरायल दौरे के 2 दिन बाद ईरान पर बड़ा हमला

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि ईरान पर इजरायल के हमले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे के खत्म होने और पीएम मोदी की दिल्ली वापसी के बाद हुई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि इजरायल ने पीएम मोदी के दौरे के समाप्त होने का वेट किया. सूत्र ये भी बताते हैं कि इजरायल का ये प्लान बहुत पहले से तैयार था, बस दौरे के समाप्त होने का इंतजार किया गया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...