Advertisement

Loading Ad...

‘सावधान और चौंकन्ने रहें…’ ईरान पर इजरायली हमलों के बाद भारत ने जारी की हेल्पलाइन नंबर और एडवाइडरी

इजरायल-ईरान तनाव को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को भी अलर्ट कर दिया है. मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर्स ने इजरायल में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Loading Ad...

Israel Attacks Iran: अमेरिका के सहयोग से इजरायल मे ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. ईरान की राजधानी तेहरान धमाकों से दहल गई. इजरायल के रक्षा मंत्री ने धमाकों की पुष्टि की है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के सुरक्षित ठिकाने में जाने की खबर है. इस बीच इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इजरायली नागरिकों को शेल्टरों के पास रहने को कहा गय है.

इजरायल-ईरान तनाव को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को भी अलर्ट कर दिया है. मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर्स ने इजरायल में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. India In Israel के पेज से जारी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. 

इजरायल में भारतीयों के लिए जरूरी मैसेज

Loading Ad...
  • इजराइल में भारतीय दूतावास ने कहा इजरायल में रह रहे भारतीय सावधान और सतर्क रहें
  • इजराइल की सरकार और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें
  • अपने घर या ऑफिस के पास बने सुरक्षित शेल्टर होम की जानकारी रखें और उनके पास ही रहें
  • अभी के लिए इजराइल के अंदर गैर-जरूरी यात्रा से बचें
  • स्थानीय खबरें और सरकारी अलर्ट नियमित रूप से देखते रहें
  • किसी भी आपात स्थिति में दूतावास की 24 घंटे हेल्पलाइन +972-54-7520711 पर संपर्क करें

भारत ने मदद के लिए ईमेल भी जारी की है. भारतीय दूतावास ने कहा, cons1.telaviv@mea.gov.in दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर नई जानकारी जारी करेगा. 

Loading Ad...

इजरायल के हमलों से दहला तेहरान 

इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया है. इजरायली रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है. रॉकेट फायर की आशंका के मद्देनजर इजरायल के होम कमांड ने अलर्ट जारी किया था. इजरायल की ओर से प्रेवेंटिव स्ट्राइक की गई है. इजरायल ने ईरान पर हमले के इस ऑपरेशन का नाम 'शील्ड ऑफ जूडा' रखा था. जिसके तहत करीब 30 या उससे ज्यादा जगहों पर हमले किए गए. शील्ड ऑफ जूडा का मतलब होता है यहूदी की ढाल. इजरायल ने ईरान, इराक सहित कई देशों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. कहा जा रहा है कि इस हमले में संभवत कई बड़े लोगों के मारे जाने की आशंका है.

Loading Ad...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? 

ईरान में हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, हम ईरान की मिसाइलें खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा, ईरान से अमेरिका और दूसरे देशों को खतरा है. ईरान के पास परमाणु हथियारों की कोई संभावना नहीं. क्योंकि ईरान अमेरिका को निशाना बनाना चाहता था. ईरान परमाणु शक्ति नहीं बन सकता. 

यह भी पढ़ें- इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत कई जगहों पर किया बड़ा हवाई हमला, अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बीच हुई एयर स्ट्राइक

Loading Ad...

ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर वार्ता चल रही थी. कहा जा रहा है कि ईरान न्यूक्लियर प्लान को लेकर अमेरिका की शर्तों को मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में ये हमला अब युद्ध का रूप लेगा और तेहरान भी जवाबी पलटवार करेगा. सूत्रों के मुताबिक ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. इससे पहले 23 फरवरी को ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से हर हाल में देश छोड़ने की अपील की थी. 

PM मोदी के इजरायल से लौटते ही बढ़ा तनाव 

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25-26 फरवरी 2026 को इजरायल की दो दिवसीय ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पूरी की थी. उनके लौटने के एक दिन बाद ही इजरायल ने तेहरान पर बड़ा हमला कर दिया. इजरायल ने तेहरान समेत कई हिस्सों पर मिसाइलों से हमले किए. जोरदार धमाकों और सायरन की आवाज सुनी गई. इजरायल की राजधानी तेल अवीव में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई. लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने को कहा गया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...