Advertisement

Loading Ad...

ईरान युद्ध की ओर… 12 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों को लेकर बढ़ी टेंशन, पैरेंट्स ने भारत सरकार से की अपील

Kashmiri Students: ईरान में बिगड़ते माहौल के बीच कश्मीरी छात्रों के साथ-साथ लगभग 12 हजार भारतीय वहां फंसे हुए हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

Loading Ad...

ईरान में इस समय क़रीब 10,000 से 12,000 भारतीय मूल के लोग मौजूद हैं. इनमें बड़ी संख्या छात्रों की है, जिनमें लगभग दो से तीन हजार कश्मीरी छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने इन छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. बार-बार इंटरनेट बंद होने और हिंसक प्रदर्शनों के चलते इन छात्रों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है, जिससे उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है. 

उमर अब्दुल्ला ने एस. जयशंकर से की अपील

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की. मुख्यमंत्री ने ईरान में पढ़ाई कर रहे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद विदेश मंत्री का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि उन्होंने अभी-अभी विदेश मंत्री जयशंकर जी से ईरान में बदलती स्थिति के बारे में बात की.

Loading Ad...

विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया आश्वासन

Loading Ad...

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "उन्होंने (एस. जयशंकर) मुझे मौके की स्थिति का आकलन और विदेश मंत्रालय की ओर से किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी. मैं आभारी हूं कि उन्होंने आश्वासन दिया कि ईरान में जम्मू-कश्मीर के छात्रों और अन्य लोगों के जीवन और हितों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।"

महबूबा मुफ्ती ने भी जयशंकर से की अपील

Loading Ad...

इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय से तुरंत हस्तक्षेप करने और छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "कश्मीर समेत देशभर के हजारों छात्र मौजूदा अस्थिर हालात के बीच ईरान में फंसे हुए हैं. इससे परेशान माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं, जिससे उनमें गहरा डर और चिंता पैदा हो गई है. एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय से आग्रह है कि तुरंत हस्तक्षेप करें और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें.”

ईरान में बड़ी संख्या में रहते हैं भारतीय शिया मुसलमान

यह भी पढ़ें

ईरान में एमबीबीएस समेत अलग-अलग कोर्स की पढ़ाई करने वाले सबसे ज्यादा छात्र घाटी के हैं. इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर से हर साल बड़ी संख्या में शिया मुसलमान ईरान में विभिन्न मुस्लिम तीर्थस्थलों और ऐतिहासिक स्थलों पर जाते हैं. जानकारी के अनुसार, अभी भी काफी कश्मीरी शिया मुसलमान ईरान में हैं. हालांकि, ईरान की वर्तमान स्थिति के बाद परिवारों में अपनों की सुरक्षा को लेकर गहरे डर की स्थिति बन रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...