Advertisement

Loading Ad...

मासूमों की जान से नहीं करने देंगे खिलवाड़...जड़ से समाप्त होंगे नशे के सौदागर...यूपी ANTF को और धार देने जा रही योगी सरकार

यूपी में योगी सरकार नशे के अवैध कारोबार और मासूमों की जान से खेलने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. ड्रग तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सरकार एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स को और मजबूत और धार देने जा रही है. इसके तहत एएनटीएफ में 150 से ज्यादा नए जांबाजों की तैनाती की जाएगी.

UP ANTF / Representational Image/ Meta AI/ CM Yogi
Loading Ad...

यूपी में अवैध नशे पर लगाम लगाने और ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ने ने लिए सीएम योगी ने एक बड़ा फैसला लिया है. यानी कि प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं. योगी सरकार इन सबके खिलाफ बड़ा एक्शन लेने जा रही है. इसके लिए योगी सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मबजूत करने का निर्णय लिया है. वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है. इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है. ऐसे में योगी सरकार ने एएनटीएफ को और मजबूत करने के लिए रेग्युलर पुलिस कर्मियों की तैनाती और नियतन के अनुसार फोर्स उपब्लध कराने का निर्णय लिया है. इससे जहां एएनटीएफ को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी.

ANTF यूनिट में 18 और थानों में 28 पदों की तैनाती का है प्रावधान

एएनटीएफ आईजी अब्दुल हमीद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध नशे पर नकेल कसने और ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए वर्ष 2022 में एएनटीएफ का गठन किया था. इस दौरान 6 थाने और 8 यूनिट का गठन किया गया. इन थानों में 28 पुलिसकर्मियों की तैनाती का नियतन रखा गया. इसमें एक निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर, 3 मुख्य आरक्षी, 12 आरक्षी, 2 आरक्षी चालक और 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं. इसी तरह यूनिट में 18 पुलिस अधिकारियों समेत कर्मचारियों की तैनाती का नियतन रखा गया. 

Loading Ad...

इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक, 1 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 1 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2 मुख्य आरक्षी, 8 आरक्षी, 2 आरक्षी चालक, 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ एएनटीएफ की समीक्षा बैठक की थी. 

Loading Ad...

ANTF को मिलेंगे 150 और नए जांबाज!

बीते दिनों ANTF को लेकर हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि वर्तमान में एएनटीएफ में फोर्स को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है. वहीं मानक के अनुरूप फोर्स भी नहीं है. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को ANTF में सभी पुलिसकर्मियों को रेग्युलर तैनाती के निर्देश दिये. साथ ही नियतन के अनुसार जल्द से जल्द फोर्स तैनात करने के निर्देश दिये. 

Loading Ad...

 हाई टेक वेपन, टेक्नोलॉजी से लैस होंगे ANTF के जवान!

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए विभाग का गठन किया गया. ऐसे में उन्हे ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए फोर्स के साथ आधुनिक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराएं जाएं. आईजी ने बताया कि एएनटीएफ में पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति का नियतन 386 है. इसमें राजपत्रित अधिकारी 15, मुख्यालय पर 59, 6 थानों पर 168, 8 यूनिट पर 144 पदों पर तैनाती का नियतन है. वर्तमान में विभाग में 236 पदों पर तैनाती की गयी है जबकि 150 पद खाली हैं. सीएम योगी के निर्देश के बाद जल्द सभी खाली पदों पर तैनाती की जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...