Advertisement

Loading Ad...

भारत का 'भगोड़ा' बना पाकिस्तान का 'मेहमान', जाकिर नाइक के लिए इस्लामाबाद में सज गया 'मंच'

- इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक जो भारत से भगोड़ा है। वो पाकिस्तान के लिए महमान बन गया है। 5 से लेकर 20 अक्टूबर तक जाकिर नाइक पाकिस्तान में रहेगा। तीन शहरो में उसके टॉक शो का आयोजन किया गया है। जहां से वो भारत के खिलाफ जहर उगल सके।

Loading Ad...
भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के धूर विरोधी हैं। लेकिन भारत से दुश्मनी में पाकिस्तान इतना अंधा है कि उसे गलत और सही का फर्क ही समझ में नहीं आता। हम ऐसा क्यों कह रहें है। वो आपको इस खबर को पढ़ने के बाद समझ आ जाएगा। दरअसल जाकिर नाईक जो भारत का दुश्मन है। जो अपनी जहरीली बात से और भारत विरोधी भाषण की वजह से चर्चा में रहता है। जिसे भारत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। वो पाकिस्तान के लिए 'दामाद' बन गया है। उसके लिए पाकिस्तान में मंच पर मंच सजाए जा रहे है। और सबसे हैरान की बात तो ये है कि पाकिस्तान में आने का निमंत्रण किसी निजी संगठन ने नहीं भेजा। बल्कि वहां की सरकार ने भेजा है। शरीफ सरकार ने जाकिर नाइक को कराची और इस्लामाबाद के कार्यक्रम के लिए निमंत्रित किया है। 

पाकिस्तान में जाकिर नाइक का कार्यक्रम -


पहला कार्यक्रम- 5 और 6 आक्टूबर को कराची में पब्लिक टॉक
दूसरा कार्यक्रम- 12 व 13 अक्टूबर को लाहौर में सजा मंच 
तीसरा कार्यक्रम- 19 और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजन

तीन शहरों में जाकिर नाइक लिए यह जहरीला मंच सजाया जा रहा है, जहां से वह भारत के खिलाफ आग उगल सके।हाल के दिनों में जाकिस नाईक के मलेशिया में होने की खबर मिल रही है। 15 दिनों के लिए दुश्मन देश पाकिस्तान ने जाकिर को अपनी धरती पर बुलाया है। 5 से लेकर 20 अक्टूबर तक जाकिर नाइक पाकिस्तान में रहेगा। 

जाकिर नाइक अपने विवादित और भारत विरोधी बयानों के लिए कुख्यात है। हाल ही में वक्फ बोर्ड को लेकर भारत सरकार की आने वाली नीति का उसने विरोध किया था। वो अक्सर सभी मंचों से भारत की बुराई ही करता है। और इसी वजह से भारत से दूर रहता है। उसे भारत और भारत सरकार से डर लगता है। एक कार्यक्रम में उसने कहा था कि भारत आना आसान है, लेकिन वहां से वापस लौटना बेहद मुश्किल। इसलिए मैं भारत नहीं जाता। अब इस बयान से आप समझ सकते हैं कि जाकिर को पता है कि वह भारत की पुलिस के हत्थे जिस दिन चढ़ गया, उसको सबक सिखा दिया जाएगा। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसमें भारतीय पुलिस को उसकी तलाश है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...