Advertisement

Loading Ad...

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी, 'ड्रैगन' ने कैलिफोर्निया तट पर समंदर में किया स्प्लैशडाउन

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ISS से धरती पर वापस लौट आए हैं. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 स्पेस मिशन के 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मंगलवार दोपहर तकरीबन 3.01 बजे स्प्लैशडाउन किया.

Loading Ad...

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ISS से धरती पर वापस लौट आए हैं. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 स्पेस मिशन के 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मंगलवार दोपहर तकरीबन 3.01 बजे स्प्लैशडाउन किया. इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटे SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समंदर में स्प्लैशडाउन किया.

शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सकुशल पहुंच गए हैं. ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के धरती पर उतरते ही एक्सिओम-4 की कमांडर पैगी व्हिटसन ने कहा कि वापस आकर बहुत खुशी हो रही है.

Loading Ad...

 

Loading Ad...

ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के क्रू को 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से निकाल रिकवरी व्हीकल तक ले जाया गया है.

Loading Ad...

 

अंतरिक्ष यात्रियों की हो रही स्वास्थ्य जांच

लैंडिंग के तुरंत बाद, यान को रेस्क्यू करने वाली विशेषज्ञ टीम ने उसे घेर लिया. अब से कुछ ही समय बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा जांच की जाएगी. यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी यात्री पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Loading Ad...

शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी

यह भी पढ़ें

मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहें हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है. यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान - की दिशा में एक और मील का पत्थर है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...