Advertisement

Loading Ad...

आज के दिन मनाया जाता है इंडियन आर्मी डे, भारतीय क्रिकेटर का भी दिखा आर्मी में जलवा

Indian Army Day: भारतीय सेना दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।जिसमें सैनिकों के योगदान को सलाम किया जाता है।

Google
Loading Ad...

Indian Army Day: भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय सेना की वीरता और समपर्ण को सम्मानित करने का दिन है।  यह दिन 1949 में जरनल केएम करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभालने की याद में मनाया जाता है। भारतीय सेना दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।जिसमें सैनिकों के योगदान को सलाम किया जाता है।  यह दिन भारतीय सेना की वीरता और देश की सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करता है।वहीं आप लोगों में से बहुत कम लोग जानते है कि कई मशहूर खिलाड़ियों का संबंध भी आर्मी से है।एम एस धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक शामिल है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .....

भारतीय सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ? 

भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना की बहादुरी और समपर्ण को सम्मानित करने के लिए चुना गया है।  इस दिन भारतीय सेना की ताकत और उपलब्धियों को भी याद किया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के कार्यो और उनके योगदान को सलाम करने का अवसर है।  

धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर का है आर्मी से पुराना नाता 

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने अपने अपने खेल से दुनिया भर में नाम कमाया है।  खेल जगह के ये दोनों दिग्गज लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर है।  एम एस धोनी को साल 2011 में भारतीय प्रादेशिक सेना कि पैराशूट रेजिमेंट में मानक रैंक दी गई थी ,वहीं 2008 के बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मैडल जितने वाले अभिनव को भी साल 2011 ही टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था। भारत का पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाडी कपिल देव भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दें चुके है।  

Loading Ad...

वहीं इसके साथ ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के कैप्टेन भी रहें है। इसके साथ ही वायु सेना में वे ग्रुप कैप्टन भी है। यह पद विंग कमांडर से ऊपर का पद होता है।  क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए साल 2010 में भारतीय सेना ने यह सम्मान दिया था।   

Loading Ad...

ये है भारतीय सेना दिवस का इतिहास 

भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी 1949 को मनाया जाता है।  इस दिन जनरल केएम करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के पहले कमांडर - इन - चीफ के रूप में पदभार संभाला था। वे भारतीय सेना के प्रमुख बने और विभाजन के बाद भारतीय सेना को पुनर्गठित किया। इस दिन को मनाने का ख़ासा उद्देश्य है की भारतीय सेना के योगदान और वीरता को सम्मानित करना है।  ये सेना की प्रति जनता की आस्था और भरोसा को भी दर्शाता है।  

यह भी पढ़ें

भारतीय सेना दिवस पर होते है ये कार्यक्रम 

वहीं आपको बता दें , भारतीय सेना दिवस विभन्न सैन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।  इन कार्यक्रमों में परेड , सैन्य प्रदर्शनी , और सैनको द्वारा किये गए महान कार्यो को सम्मान किया जाता हैं। इस दिन को विशेष रूप से सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है।  मीडिया और आम जनता के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...