Advertisement

Loading Ad...

पाकिस्तानी फाइटर जेट के सिग्नल जाम करेगा भारत, मोदी सरकार ने सीमा पर तैनात किए बेहद शक्तिशाली जैमिंग सिस्टम

पाक सरकार को भारत की सैन्य कार्रवाई का डर सता रहा है. इसी दौरान भारत ने पाकिस्तान की नेविगेशन सिस्टम पर भी बड़ी चोट दी है. जिसने पाकिस्तान की सेना को सख्ते में डाल दिया है.

Loading Ad...
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की खाई और गहरी हो गई है, देश की सीमा पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में मोदी सरकार द्वारा स्थिति के अनुरूप सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दिए जाने से पाकिस्तान खौफ के साए में है. पाक सरकार को भारत की सैन्य कार्रवाई का डर सता रहा है. इसी दौरान भारत ने पाकिस्तान की नेविगेशन सिस्टम पर भी बड़ी चोट दी है. जिसने पाकिस्तान की सेना को सख्ते में डाल दिया है. 

पाक सेना में मची खलबली

दरअसल, भारत सरकार द्वारा आतंक के पनाहगार पाकिस्तान के विरुद्ध लगातार किसी न किसी रूप में बड़ी कार्रवाई की जा रही है. जिसने पाकिस्तान की सरकार और उनके नेताओं को उनकी असली औकात से रूबरू करा दिया है. शायद यही वजह है कि अब पाकिस्तान के अंदर सेना से लेकर सरकार में शामिल मंत्रियों के बीच खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि भारत अगले कुछ घंटे के भीतर पाकिस्तान पर सैनिक कार्रवाई कर सकता है, उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पुख्ता जानकारी पाकिस्तान को मिली है. पाकिस्तानियों में यह डर भारत की तरफ से लगातार उठाए जा रहे ऐसे कदम से है. जिससे पाकिस्तान की हर नापाक साजिश नाकाम होती जा रही है. इस बीच सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि भारत में पाकिस्तान सेना के विमान द्वारा इस्तेमाल में लिए जा रहे ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम के सिग्नल को बाधित करने के लिए नए प्लान के तहत एडवांस्ड गेमिंग सिस्टम की तैनाती की है. इसे पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है. बताते चलें कि भारत के जैमिंग सिस्टम से जीपीएस, GLONASS और बैदू सहित सैटेलाइट आधारित नेविगेशन प्लेटफार्म बाधित होंगे. जिनका इस्तेमाल दुश्मन देश पाकिस्तान सेना के विमान द्वारा किया जाता है. इससे पहले भारत में अपने एयर स्पेस को 30 अप्रैल से 23 में तक पाकिस्तान के लिए बंद करने का ऐलान किया था. 

पाक की वायुसेना हो जाएगी ध्वस्त 

बताते चले की भारत में पाकिस्तान की वायु सेना को चोट पहुंचते हुए जो कदम उठाया है, वो गेमिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक वाॅरफेयर का हिस्सा है, जिसको रेडियो फ्रीक्वेंसी सिंग्नलों को बाधित करने के लिए डिजाइन किया जाता है. इसके इस्तेमाल से दुश्मन के उपकरणों को गलत सिग्नल देकर उसे भ्रमित करना आसान होता है. इस लिहाज से भारत द्वारा जो सिस्टम तैनात किया गया है वह हाई फ्रीक्वेंसी गेमिंग सिस्टम है, यह विशेष रूप से सैन्य अभियानों में उपयोग होने वाले GNSS सिग्नलो को को प्रभावित करने में प्रभावित करने का काम करेगा. 

गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CSS की बैठक में पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के लिए कई बड़े फैसले लिए थे. इसके बाद पाकिस्तान की सेना में बौखलाहट है, लगातार LoC के कई सेक्टरों पर पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. जानकारी के मुताबिक LoC के कई सेक्टरों पर पाकिस्तान द्वारा पिछले 7 दिनों से लगातार हल्के हथियारों से उकसाने के नियत से फायरिंग की जा रही है.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...