Advertisement
खालिस्तानी आतंक पर भारत-ब्रिटेन के बीच हो गई डील, इस एक्शन प्लान से लगेगी चरमपंथ पर लगाम!
भारत ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा और राजनयिकों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाया था. जिसमें दोनों देशों ने खालिस्तानी आतंकवाद और संगठित अपराध पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.
Advertisement
इससे पहले भारत और कनाडा ने खालिस्तान और राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए साझा कार्य योजना बनाने पर सहमति जताई है. यह सहमति शनिवार 7 फरवरी को कनाडा की राजधानी ओटावा में हुई उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बनी. बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और कनाडा की उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रौइन (Natalie Drouin) मौजूद रहीं. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और कनाडा के संबंध पिछले कुछ समय से तनाव के दौर से गुजर रहे थे. साल 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद गहराया था. आरोपों और जवाबी बयानों ने रिश्तों में दूरी बढ़ा दी थी. अब इस सुरक्षा संवाद को दोनों देश संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश के तौर पर देखा गया.
Advertisement