Advertisement
Loading Ad...
भगोड़े जाकिर नाइक का पाक में स्वागत होने पर भारत का बयान, कहा- हैरानी की बात नहीं
हाल के दिनों में भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक पाकिस्तान में जा पहुंचा है। वहां पहुंच कर वो अपने अलग अलग बयानों से चर्चा बटोर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान द्वारा उसे निमंत्रण देने के कदम को भारत ने निंदनीय बताया और कहा कि ये हैरानी की बात नहीं है।न्होंने आगे कहा कि हमारे लिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है। यह निराशाजनक और निंदनीय है, लेकिन साथ ही यह आश्चर्यजनक भी नहीं है।
Advertisement
Loading Ad...
हाल के दिनों में पाकिस्तान खुब चर्चा बटोर रहा है। वजह है उसकी धरती पह पहुंचा भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक। विवादित इस्लामी उपदेशक दाकिर नाइक अपने टॉक शो के लिए पाकिस्तान पहुंचा है। उसके वहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अब जाकिर के इस स्वागत पर भारत को भयंकर गुस्सा आ गया है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्त्ता रणधीर जयसवाल ने पाकिस्तान के इस कदम का विरोध किया और इसे निराशाजनक के साथ साथ निंदनीय भी बताया है।
भारत ने क्या कहा ?
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने रिपोर्ट देखी हैं कि जाकिर नाइक को पाकिस्तान में सम्मानित किया गया है। वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है। यह निराशाजनक और निंदनीय है, लेकिन साथ ही यह आश्चर्यजनक भी नहीं है।
जाकिर के प्रत्यर्पण का प्रयास जारी है
हाल के दिनों में जाकिर नाइक मलेशिया में रहता है। वह साल 2016 में भारत से फरार हो गया था और मलेशिया में रहने लगा था। इसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि भारत ने मलेशियाई सरकार के समक्ष जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है जो कि अब तक लंबित है। वहीं, जायसवाल ने ये भी बताया है कि अभी तक ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि जाकिर नाइक किस पासपोर्ट से पाकिस्तान गया है।
आपको बता दें कि जाकिर नाइक अपने हिंदू विरोधी बयानों की वजह से चर्चा में बना रहता है। विवादित इस्लामी उपदेशक पाकिस्तान की सरकार के निमंत्रण पर एक महीने की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचा है। बुधवार को जाकिर ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की है। वह कराची, इस्लामाबाद और लाहौर सहित कई शहरों में उपदेश देगा। जाकिर नाइक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई अन्य मामलों में भारत में वांछित है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...