Advertisement

Loading Ad...

फॉलोअर नहीं, लीडर है भारत...जब मल्टीनेशनल कंपनियों में भारतीय CEOs के नाम गिनाने लगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों...VIDEO

'अल्फाबेट, Adobe और Chanel... सभी CEO भारतीय,' भरी सभा में, दुनियाभर के सामने, दुनिया की मल्टीनेशनल कंपनियों के इंडियन सीईओ के नाम गिनाने लगे फ्रेंच प्रेसिडेंड मैक्रों. अब वीडियो वायरल हो रहा है.

PM Modi / Macron (X)
Loading Ad...

AI Impact समिट के सिलसिले में भारत दौरे पर आए पीएम मोदी के दोस्त और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने भारत की ऐसी तारीफ की है कि चीन-पाक सहित ट्रंप को भी अच्छी नहीं लेगेगी. ट्रंप ने जिस भारतीय इकोनॉमी को डेड इकोनॉमी कहा था, उसी हिंदुस्तान की तारीफ में मैक्रों ने कसीदे पढ़े हैं. आपको बता दें कि इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में इनोवेशन के लिहाज से भारत के बढ़ते ग्लोबल दम-खम की तारीफ़ की. 

उन्होंने दुनियाभर के मल्टीनेशनल कंपनींज मसलन IBM, अल्फाबेट से लेकर माइक्रोसॉफ्ट तक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को लीड करने वाले भारतीय मूल के CEOs पर खुलकर बात की.

मैक्रों के भाषण के दौरान ऐसा लगा कि वो पूरी तैयारी के साथ आए थे कि कैसे, कौन, और कहां...यानी कि उन्हें कंपनियों के CEO के बैकग्राउंड के बारे में भी पता था. इस दौरान जिस बात ने ध्यान खींचा, वह थी मैक्रों की हर बारीक से बारीक डिटेल के बारे में जानकारी.

Loading Ad...

जब मल्टीनेशनल कंपनियों के भारतीय CEOs की लिस्ट गिनाने लगे मैक्रों!

Loading Ad...

यहां लोग ये जानकर हैरान रह गए कि उन्हें ये भी पता था कि फ्रेंच कंपनी के भी CEO भी भारतीय हैं. उन्होंने बताया कि फ्रेंच लग्ज़री ब्रांड शनेल के CEO महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आते हैं, और ये जगह वहीं है, जहां, राज्य से खड़े होकर वो जहां वे अपना भाषण दे रहे हैं. 

इसके अलावा, मैक्रों ने कहा कि, "अल्फाबेट के CEO भारतीय हैं. माइक्रोसॉफ्ट के CEO भारतीय हैं. IBM के CEO भारतीय हैं. एडोब के CEO भारतीय हैं. पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO भारतीय हैं. शनेल के CEO कोल्हापुर से हैं, यहीं इसी राज्य में...भारत सिर्फ ग्लोबल इनोवेशन में हिस्सा नहीं लेता, भारत इसे लीड करता है." मैक्रों की बात पर हंसी नहीं रोक पाए पीएम मोदी!

Loading Ad...

इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बात ऐसी कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई. मैक्रों ने साफ कहा कि भविष्य की ग्लोबल इंडस्ट्रीज़ को खड़ा करने में भारत की बेहद अहम भूमिका है और आगे और बढ़ने वाली है. उन्होंने भारत की इनोवेशन ताकत, बड़े टैलेंट पूल और अपनी विशाल आबादी के लिए आइडियाज़ को स्केल करने की क्षमता की खुलकर तारीफ की.

भारत-फ्रांस के बीच स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान

इस दौरान दोनों देशों ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत और फ्रांस ने अपने रिश्तों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक अपग्रेड कर दिया. दोनों देशों ने डिफेंस, ट्रेड और जरूरी मिनरल्स जैसे अहम सेक्टर्स में सहयोग और मजबूत करने का वादा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच इस साझेदारी को ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए एक ताकत बताया.

Loading Ad...

ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए साथ आए भारत-फ्रांस 

मैक्रों अपने तीन दिन के भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे और उसके कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए उनकी मेजबानी की. मीडिया स्टेटमेंट में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस वक्त अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. ऐसे समय में भारत फ्रांस साझेदारी ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए एक मजबूत स्तंभ है. उन्होंने कहा कि हम फ्रांस की एक्सपर्टीज और भारत के स्केल को साथ ला रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस के बीच बहुत खास रिश्ता है और फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स में से एक है.

रिश्ते को दी नई गहराई और ऊर्जा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई गहराई और नई ऊर्जा दी है. इसी भरोसे और साझा विजन के आधार पर अब इस रिश्ते को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि यह साझेदारी सिर्फ रणनीतिक नहीं है, बल्कि आज के कठिन दौर में यह ग्लोबल स्टेबिलिटी और ग्लोबल प्रोग्रेस की भी साझेदारी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...