Advertisement

Loading Ad...

IND vs PAK: 'आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं... पहले देश बाद में बिजनेस', EaseMyTrip ने छोड़ा WCL का साथ

WCL 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार (31 जुलाई) को भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है. लेकिन इस मैच से पहले EaseMyTrip कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए खुद को बतौर स्पॉन्सर से हटा लिया है.

Loading Ad...

EaseMyTrip कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है. उसने भारत-पाक‍िस्तान के बीच होने WCL (World Championship of Legends) 2025 के सेमीफाइनल मैच में बतौर स्पॉन्सर खुद को अलग कर लिया हैं.

'पहले देश बाद में बिजनेस' - फाउंडर EaseMyTrip

World Championship of Legends 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस की टीम पहुंच चुकी है. सिर्फ एक जीत के सहारे टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है. आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस को इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट से हरा दिया.

Loading Ad...

लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही स्पॉन्सर EaseMyTrip ने इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले से खुद को अलग कर लिया है. बुधवार सुबह EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने लिखा कि उनकी कंपनी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी, लेकिन साथ ही साफ कहा कि उनकी कंपनी का मानना है आतंक और क्रिकेट साथ नहीं चल सकता हैं.

Loading Ad...

आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ कोई रिश्ता नहीं 

अपने पोस्ट में न‍िशांत लिखते हैं, "हम भारत के साथ हैं. हम ऐसे किसी भी इवेंट का हिस्सा नहीं बन सकते जो एक ऐसे देश से रिश्ते ठीक करने की कोशिश करे जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है. भारत के लोगों की भावनाओं को हम समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं. इसीलिए EaseMyTrip अब WCL के भारत बनाम पाकिस्तान मैच से जुड़ा नहीं रहेगा. कुछ बातें खेल से भी बड़ी होती हैं. पहले देश, बाद में बिजनेस."

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच नहीं खेला था क्योंकि कई खिलाड़ियों ने उस मैच से हटने का फैसला किया था. शिखर धवन और हरभजन सिंह इस बायकॉट की शुरुआत करने वाले अहम खिलाड़ी थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...