Advertisement
मुजफ़्फ़रनगर में किसान नेता राकेश टिकैत को भीड़ ने घेरा, पगड़ी उछाली, पहलगाम पर विवादास्पद बयान देना पड़ा भारी
पहलगाम हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल मैदान से हिंदू संगठनों की रैली निकाली जा रही थी, जहां किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे. यहां गुस्साई भीड़ ने उनका बॉयकॉट कर दिया और पगड़ी भी उछाल दी.
Advertisement
पहलगाम हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल मैदान से हिंदू संगठनों की रैली निकाली जा रही थी, जहां किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे. यहां गुस्साई भीड़ ने उनका बॉयकॉट कर दिया. लोग इतने आक्रोशित थे कि टिकैत ने किसी तरह अपनी जान बचाई. रैली के दौरान उनकी पगड़ी भी उछाली गई. टिकैत परेशान दिख रहे थे.
दरअसल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर में निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा से पहले टाउन हाल मैदान में खूब बवाल हुआ. हिंदू और व्यापारिक संगठनों की भीड़ ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत भी पहुंच गए. यहां उनके पहुंचने पर लोगों ने उनका बॉयकॉट कर दिया, उनके ख़िलाफ़ नारे लगाए और उन्हें घेर लिया. यहां मौजूद पुलिस ने उन्हें किसी तरह सुरक्षित निकाला. टिकैत ने इसे साजिश बताया और बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Advertisement
Advertisement
राकेश टिकैत का क्यों हुआ विरोध?
Advertisement
कहा जा रहा है कि लोग राकेश टिकैत के पहलगाम हमले को लेकर दिए बयान से काफी ख़फ़ा थे. लोगों को ये पसंद नहीं आया. दरअसल टिकैत ने कहा था कि 'इससे फायदा-नुकसान किसे हुआ, इसकी भी जांच हो'.
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले पर सरकार के साथ होने की बात तो कही थी लेकिन यह भी कहा था कि इस बात की भी जांच की मांग की कि इस घटना से किसका फायदा और किसका नुकसान हो रहा है. उन्होंने सुरक्षा में चूक की जांच की भी मांग की.
Advertisement
बिना भीतर वाले के कुछ नहीं हो सकता: टिकैत
राकेश टिकैत ने आगे कहा था कि बिना भीतर वाले के कुछ नहीं हो सकता है. किसी भीतरी ने ही रास्ता बताया होगा. घटनास्थल की रेकी भी की गई होगी. पता चला है कि धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी गई है. उससे फायदा और नुकसान किसे हुआ, इसकी भी सरकार को जांच करनी चाहिए.
Advertisement
राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवादी हमला कराने के सवाल पर किसान नेता ने कहा कि इस हमले के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए. सरकार के साथ होने की बात दोहराते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
टिकैत ने नेहा राठौर का समर्थन किया था!
नेहा सिंह राठौर को लेकर उनसे सवाल पूछा गया कि नेहा पर एफआईआर हुई है, उन्होंने आरोप लगाया था कि बिहार चुनावों में पहलगाम का फायदा लेने की कोशिश की जा रही है. इस सवाल के जवाब में किसान नेता ने कहा कि जो सच बोलेगा, उसको सजा होगी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
ऐसा लगता है कि टिकैत के इन्हीं बयानों की वजह से लोग आक्रोशित हो गए हैं.