Advertisement

Loading Ad...

MP में Yogi के बुलडोजर ने कांग्रेस नेता Haji Shahzad Ali का महल मिट्टी में मिलाया, डर से फरार हुआ Congress

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार को समुदाय विशेष के लोगों ने भारी बवाल किया था। वे लोग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इसके बाद थाने को घेरकर पथराव शुरू कर दिया था। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। सीएम के निर्देश के बाद पथराव करने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

Loading Ad...
 Yogi : एक दिन और १-२ नहीं बल्कि ३-३ बुलडोजर एक्शन।  Yogi के बुलडोजर का कमाल आज सिर्फ यूपी के अयोध्या या कन्नौज तक सीमित नहीं रहा। बल्कि इसकी एंट्री अब छत्तरपुर में हो चुकी है। दरअसल पूरा मामला एमपी के छत्तरपुर का है। जहां बीते दिन एक समुदाय विशेष के उपद्रवियों ने भारी बवाल मचा दिया था। थाने में शिकायत करने पहुंचे इन लोगों ने घराव कर पुलिस पर ही पत्थरबाजी कर डाली। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी का इलाज चल रहा है। इधर इस मामले पर सीएम मोहन यादव तमतमा उठे। और फिर क्या था आव देखा न ताव, और एक्शन का ऐलान कर दिया। वो भी एक ऐसा एक्शन जिसने पूरे प्रदेश के साथ साथ देशभर में शोर मचा दिया। क्योंकि यहां योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चला है। बाबा के एक्शन नीति अपनाई गई है। अपराधियों को बता दिया गया है कि अगर कानून से खिलवाड़ करोगे तो मिट्टी में मिला दिए जाओगे। 


दरअसल महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश रामनिरि महाराज ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसपर ही अपना FIR लेकर विशेष समुदाय के लोग बुधवार को कोतवाली थाने पहुंचे थे। इस वीडियो के देखिए, ये वीडियो बुधवार की जब सैकड़ो की संख्या पहुंचे लोगों ने पथराव किया था। देखिए किस तरह की अफरा-तफरी मच गई थी। जब इन उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। जवान यहां खुद की सुरक्षा के लिए इधर उधर जाते दिखाई पड़ रहें है। कोशिश भी की जा रही है कि ये लोग शांत हो जाए। पर इन उपद्रवियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। मामले का मुख्य आोरपी हाजी शहजाद अली बताया जा रहा है। हाजी शहजाद अली और उसके सहयोगियों के उपर ही बुलडोजर एक्शन हो रहा है। हालांकि हाजी शहजाद अली घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। 

पूरी घटना के को लेकर डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि धार्मिक नेता सैय्यद हाजी अली और सैय्यद जावेद अली के नेतृत्व में करीब 300-400 लोग ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस थाने आए थे। वे रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जिन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में पहले से ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। 

मामले गर्म हो चुका है। और राजनीति भी गर्मा गई है। महल को मिट्टी में मिलाने पर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने मामले पर बातचीत करते हुए खुले तौर पर कह दिया है कि आतंक बढ़ाने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। 

इधर हाजी शहजाद अली के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते है आपको। हाजी शहजाद अली उस इलाके का सबसे बड़ा नेता है। वो कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष भी है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। मुस्लिमों के बीच अच्छी पकड़ है। एक आवाज पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो जाते है। जिस घर को तोड़ा गया उसकी कीमत पांच करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। गाड़ियों के भी चकनाचूर कर दिया गया। 

इस पूरे मामले पर मोहन सरकार गंबीर है कठोर कार्रवाई की जा रही है।अब तक 50 लोगों पर नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। खैर जिस तरीके से एमपी में बाबा के बुलडोजर का जलवा देखने को मिला है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...