Advertisement
'शक्ति है तो दिखानी होगी', पहलगाम टेरर अटैक पर मोहन भागवत की दहाड़- लड़ाई हिंदू-मुसलमान में नहीं, धर्म और अधर्म के बीच
22 अप्रैल को J&K के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर देशभर में उबाल है. सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है. इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस घटना पर दुख जताया. साथ ही भारत की तरफ़ से करारा जवाब देने की उम्मीद भी जताई है.
Advertisement
22 अप्रैल को J&K के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर देशभर में उबाल है. मामला इतना गंभीर है कि इस मामले पर पक्ष-विपक्ष एक साथ खड़े है. विपक्ष की तरफ़ से कह दिया गया है कि सरकार के हर कदम के साथ है. देशभर के लोगों में शोक है, उबाल है, ग़ुस्सा है. सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है. इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस घटना पर दुख जताया. साथ ही भारत की तरफ़ से करारा जवाब देने की उम्मीद भी जताई है.
RSS प्रमुख ने क्या कहा?
RSS प्रमुख ने 24 अप्रैल को कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी लेकिन हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे. भागवत ने जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद यहां एक कार्यक्रम में कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि करारा जवाब दिया जाएगा." संघ प्रमुख ने कहा, "लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उन्हें मार दिया गया. हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे." उन्होंने कहा, " युद्ध धर्म और अधर्म के बीच है. हमारे दिल में दर्द है. हम गुस्से में हैं लेकिन बुराई को नष्ट करने के लिए ताकत दिखानी होगी. रावण ने अपना इरादा नहीं बदला तो और कोई विकल्प नहीं था. राम ने उसे सुधारने का मौका दिया था और उसके बाद मारा था." राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह भी कहा कि ऐसी त्रासदियों और दुर्भावनापूर्ण साजिशों को रोकने के लिए समाज में एकता आवश्यक है.
Advertisement
करारा जवाब देने की उम्मीद जताई
Advertisement
हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की माँग उठ रही है. उधर सरकार भी तोबड़तोड़ बैठक कर रणनीति बना रही है. इसी कड़ी में मोहन भागवत ने भी करारा जवाब देने की उम्मीद भी जताई है. उन्होंने कहा, "अगर हम एकजुट हैं तो कोई भी हमारी ओर बुरी नीयत से देखने की हिम्मत नहीं करेगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंख फोड़ दी जाएगी. हमें कड़ी जवाबी कार्रवाई की उम्मीद है." संघ प्रमुख ने कहा, " घृणा और शत्रुता हमारे स्वभाव में नहीं है लेकिन चुपचाप नुकसान सहना भी हमारा स्वभाव नहीं है. एक सच्चे अहिंसक व्यक्ति को शक्तिशाली भी होना चाहिए. अगर शक्ति नहीं है तो कोई विकल्प नहीं है. लेकिन जब शक्ति होती है, तो जरूरत पड़ने पर वह दिखाई देनी चाहिए."
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, "यह भारत और मानवता पर हमला है. इसमें निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया है. देश इसे कभी माफ नहीं करेगा. प्रधानमंत्री मोदी का विश्व को संदेश पूरी तरह स्पष्ट है कि यह नया भारत है. आतंकवाद भारत की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता है. प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देश की भावनाओं को प्रकट करता है."
Advertisement
RSS ने पोस्ट के माध्यम से जताया शोक
टेरर अटैक को लेकर RSS ने पोस्ट करते हुए शोक जताया था. 22 अप्रैल को एक पोस्ट में RSS की तरफ़ से लिखा गया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है. हम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं. यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है. सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए. सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे. तथा सरकार इस हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करने हेतु शीघ्र ही उचित कदम उठाए.
Advertisement
यह भी पढ़ें