Advertisement
'घुसपैठियों से ज्यादा लगाव है तो भेज दें राहुल गांधी के घर', असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और गौरव गोगोई पर साधा निशाना
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर है. इस बार उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों को नई पहचान देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा कि अगर पार्टी को घुसपैठियों से इतना ही लगाव है, तो उन्हें राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देती.
Advertisement
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने हाल ही में घुसपैठियों को ‘ना असमिया’ (नया असमिया) कहा था. अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो उन्हें अपने घर में उन्हें जगह देनी चाहिए, क्योंकि हमारे घर में उनके लिए कोई जगह नहीं है.
राहुल गांधी को घुसपैठियों से लगाव तो अपने घर में दे जगह
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी को घुसपैठियों से इतना ही लगाव है, तो उन्हें राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देती. अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने घुसपैठियों को ‘ना असमिया’ (नया असमिया) कहा है तो उन्हें अपने घर में जगह देनी चाहिए, क्योंकि हमारे घर में उनके लिए कोई जगह नहीं है.
Advertisement
सीएम ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि मूल असमियों के लिए पर्याप्त संसाधन या जगह नहीं है, तो नए असमियों को कैसे समायोजित किया जा सकता है. शर्मा ने कहा, न तो जमीन है, न जगह, न घर. हम असमियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे सकते. ऐसे में हम इन तथाकथित नए असमियों को ये सुविधाएं कैसे दे सकते हैं?’
Advertisement
हिमंत के निशाने पर गोगोई
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गोगोई को इनकी इतनी चिंता है, तो उन्हें इन लोगों को राहुल गांधी के घर भेज देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बेदखली अभियान जारी रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, बेदखली अभियान जारी रहेगा. अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद, भाजपा सत्ता में वापस आएगी और तब भी बेदखली जारी रहेगी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस बीच, सीएम हिमंत ने कहा कि नवंबर में 10,000 से ज्यादा कलाकार बिहू और झुमुइर की तर्ज पर बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, बिहू और झुमुइर की अपार सफलता के बाद, अब बागुरुम्बा के मुख्य आकर्षण बनने का समय आ गया है. नवंबर में, 10,000 से अधिक कलाकार इस नृत्य को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेंगे और हमारे बोडो समुदाय की विरासत को और निखारेंगे.