Advertisement

Loading Ad...

‘बटेंगे तो कटेंगे’ Yogi की इस दहाड़ का विरोध करना Owaisi और Akhilesh को भारी पड़ गया

आने वाले समय में बांग्लादेश जैसे हालात कहीं हिंदुस्तान में भी ना हो जाएं। इसीलिये बीजेपी के फायरब्रांड नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुओं को ललकारते हुए कहा कि बांग्लादेश से सबक लो, अगर बटोगे तो कटोगे, उनके इसी बयान का विरोध करना अखिलेश और ओवैसी को भारी पड़ गया।

Loading Ad...

बात चाहे पाकिस्तान की हो, अफगानिस्तान की हो, या फिर पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की हो।जहां जहां हिंदुओं की आबादी घटी है या फिर वो बंटे हैं, वहां वहां हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं। उनके मंदिरों को तोड़ा गया, उन्हें सरेआम मारा और घसीटा गया। आने वाले समय में बांग्लादेश जैसे हालात कहीं हिंदुस्तान में भी ना हो जाएं। इसी लिए बीजेपी के फायरब्रांड नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुओं को ललकारते हुए कहा कि बांग्लादेश से सबक लो। अगर बटोगे, तो कटोगे।सीएम योगी ने हिंदुस्तान के हिंदुओं को बांग्लादेश से सबक लेने की नसीहत देते हुए एकजुट रहने की हुंकार भरी तो कुछ सो-काल्ड सेकुलर नेताओं को सीएम योगी के इस बयान में भी सांप्रदायिकता की बू आने लगी। 

सबसे पहले तो सपाई मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान का विरोध करते हुए कहा कि- जिम्मेदार लोगों का काम भय से बचाना होता है, भय फैलाना नहीं। अगर ये किसी के व्यक्तिगत विचार हैं तो गलत हैं और अगर उनके दल के हैं तो और भी ज्यादा गलत हैं। बीजेपी राज में बने भय के इस वातावरण में क्या डबल इंजन कहीं दुबक कर जा बैठा है? निंदनीय बयान।

सीएम योगी ने हिंदुओं को एकजुट होने की बात कही तो अखिलेश यादव को योगी की इस अपील में भी भय नजर आने लगा। और जब उन्हीं की पार्टी की बड़ी नेता मारिया आलम खान चुनाव के दौरान सरेआम वोट जिहाद की बात कर रही थीं, तब शायद अखिलेश यादव को कोई परेशानी नहीं हुई। इसीलिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की बेटी मारिया आलम खान वोट जिहाद के नाम पर सपा के लिए वोट मांगती रहीं।

Loading Ad...

मारिया आलम खान जैसी सपाई नेता खुलेआम मुसलमानों को एकजुट करने के लिए वोट जिहाद की बात कर सकती हैं, लेकिन सीएम योगी बांग्लादेश की हालत देख कर हिंदुओं को एकजुट होने के लिए कह दें तो सपाई मुखिया अखिलेश यादव को तकलीफ होने लगती है। कुछ ऐसा ही हाल हैदराबादी सांसद असदुद्दीन ओवैसी का भी है, जिनकी पार्टी विवादित बयानबाजी के लिए बदनाम है। कभी उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी 15 मिनट की धमकी देते हैं, तो बड़े ओवैसी अपने छोटे भाई को तोप बता कर धमकी देते हैं

Loading Ad...

विवादित बयानों की झड़ी लगाने वाले असदुद्दीन ओवैसी को सीएम योगी के हिंदुओं को एकजुट होने के लिए कहने की बात बर्दाश्त नहीं हुई। छोटे ओवैसी 15 मिनट वाली धमकी दें तो ठीक है, बड़े ओवैसी छोटे भाई की धमकी दें तो भी ठीक है, लेकिन सीएम योगी को हिंदुओं को एकजुट करने की अपील नहीं करनी चाहिए। अगर वे हिंदुओं को एक रहने के लिए कहेंगे तो यही ओवैसी योगी पर हेट स्पीच देने का आरोप लगा देंगे।

यह भी पढ़ें

बात चाहे ओवैसी की हो या फिर अखिलेश की, अपने नेताओं के विवादित बोल पर तो चुप्पी साध लेते हैं। और जब सीएम योगी हिंदुओं को एकजुट होने की बात करते हैं तो विपक्षी पार्टियों के पेट में दर्द होने लगता है। अखिलेश से लेकर ओवैसी तक तमाम विपक्षी नेता उनके बयान के विरोध में उतर जाते हैं। इस देश में सपा वोट जिहाद कर सकती है, ओवैसी ब्रदर्स धमकी दे सकते हैं, तो क्या बांग्लादेश का उदाहरण देकर सीएम योगी हिंदुओं को एकजुट होने की अपील भी नहीं कर सकते? योगी ने तो हिंदुओं से बस इतना ही कहा था कि बटोगे तो कटोगे, और विपक्ष के सीने पर सांप लोटने लगा।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...