Advertisement

Loading Ad...

'सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे, जी भर के...' US से थरूर का पाकिस्तान को सख्त संदेश, कहा- जो सच था, दुनिया ने जान लिया

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करने के उद्देश्य से भेजे गए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अब अपना दौरा पूरा कर भारत लौटने को तैयार हैं. इन प्रतिनिधिमंडलों का मुख्य वैश्विक राजनयिकों के समक्ष पाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक नीतियों को उजागर करना है. इस कवायद में कांग्रेस नेता शशि थरूर भी एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत वापसी से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा की.

Loading Ad...

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई "ऑपरेशन सिंदूर" की कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करने के उद्देश्य से भेजे गए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अब अपना दौरा पूरा कर भारत लौटने को तैयार हैं. इन प्रतिनिधिमंडलों का मुख्य वैश्विक राजनयिकों के समक्ष पाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक नीतियों को उजागर करना. इस कवायद में कांग्रेस नेता शशि थरूर भी एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे.

शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल ने उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लांडाउ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इन बैठकों के दौरान भारत की चिंताओं को स्पष्ट रूप से सामने रखा गया और पाकिस्तान की भूमिका को तथ्यों सहित उजागर किया गया. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत वापसी से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, “सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे, जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे. जो हम से बन पड़ा, 'ऐ वतन' हमने किया है. जो सच था, सारी दुनिया ने अब जान लिया है. समस्त सदस्यों की तरफ से मातृभूमि का और देश-विदेश में हिंदुस्तान प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने कान खोल कर सुना और दिल खोल कर स्वीकार किया कि हम अहिंसा प्रेमी हैं मगर तब तक, जब तक कोई...” “जय हिंद!” थरूर की इस पोस्ट को देशप्रेम और राष्ट्रीय एकजुटता के भाव के रूप में देखा जा रहा है, जो विदेश में भारत की आवाज को मजबूती देने की एक मिसाल बन गई है.

Loading Ad...

शशि थरूर की उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से ‘उत्कृष्ट’ मुलाकात

Loading Ad...


ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने के लिए भेजे गए सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका में अपनी कूटनीतिक यात्रा पूरी कर ली है. 3 जून को अमेरिका पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिनों तक वॉशिंगटन डीसी में ‘कैपिटल हिल’ स्थित अमेरिकी संसद भवन में कई अहम मुलाकातें कीं. प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अमेरिकी सांसदों, विदेश नीति विशेषज्ञों, थिंक टैंक प्रतिनिधियों, पत्रकारों और प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद स्थापित किया. इस दौरे की सबसे अहम कड़ी रही व्हाइट हाउस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से शशि थरूर की मुलाकात, जिसे थरूर ने "उत्कृष्ट" बताया. यह मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली, जिसमें भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति, ऑपरेशन सिंदूर, और दक्षिण एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई.

प्रतिनिधिमंडल ने भारत की वैश्विक कूटनीति को दी मजबूती
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की. इसके साथ ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करने के लिए भारत ने एक व्यापक कूटनीतिक अभियान भी शुरू किया. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, जो उन सात भारतीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक था, जिन्हें 33 वैश्विक राजधानियों में भेजा गया. भारत सरकार के इस पहल का उद्देश्य था कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका से दुनिया को अवगत कराना, और भारत की स्थिति को मजबूती से पेश करना.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि अब यह प्रतिनिधिमंडल भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दौरे की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा. सूत्रों के अनुसार, इस सिलसिले में 9-10 जून को बैठक संभावित है, जिसमें मिशन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...