Advertisement
अगर पहले संभल जाती ममता तो आज भतीजे, बेटी को छुपाने की नौबत ना आती
कोलकाता डॉक्टर केस मामला शांत नहीं हो रहा है। मामले में प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने टीएमसी के अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को दरिंदगी की धमकी दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया।और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
यह भी पढ़ें
बंगाल में बिगड़े हालात: अत्याचार और घुसपैठ
टीएमसी पर आरोप: नाबालिग को धमकी
बाल संरक्षण आयोग और ममता बनर्जी की विफलता
अगर इसी तरह ममता बंगाल की हर बेटी को अपनी बेटी मान लें तो शायद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कम हो जाएं। अगर ममता इसी तरह और बेटियों के लिए भी तड़पती तो शायद लेडी डॉक्टर एक वहशी दरिंदे की भेंट ना चढ़ती, लाखों लोगों को सड़क पर उतरकर न्याय की मांग ना करनी पड़ती। तो ममता दीदी, आपने समाज को गलत संदेश दे दिया है। अब भी अगर आपकी आंखें वक्त पर खुल जाएं तो बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं। नहीं तो लोग यही समझेंगे कि अपनी बेटी पर बात आई तो फड़फड़ाने लगीं, लेकिन और बेटियों की चीख, उनके परिवार का रोना ना दीदी को दिखता है और ना आयोग को दिखता है। तो अब भी वक्त है हालात संभालने का। नहीं तो जिस खिलाफत के साथ जनता सड़कों पर उतरी है, उसके बाद आपकी कुर्सी तो छोड़िए, राजनीतिक वजूद को कोई याद नहीं करेगा।