Advertisement

Loading Ad...

योगी के धाकड़ ब्लैक कमांडो खाना कैसे खाते हैं ? जानकर सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी

आज आपको योगी के उन ब्लैक कमांडोज के बारे में बताएंगे जिनके लिए खाना खाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहने वाले कमांडो खाना कैसे खाते हैं कब खाते हैं और क्या खाते हैं चलिए आपको बताते हैं।

Loading Ad...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात रहने वाले NSG Commando के ऊपर कितनी ज़िम्मेदारी होती है ये तो किसी से छिपा नहीं है। ये वो धाकड़ कमांडोज होते हैं जिनके भरोसे सीएम योगी कहीं भी आ जा सकते हैं, उनकी सुरक्षा में कोई सेंधमारी नहीं हो सकती, परिंदा भी पर नहीं मार सकता।सिर्फ़ इन्हीं कमांडोज की वजह से। ब्लैक कैट कमांडोज 24 घंटे सीएम की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। हमेशा साए कर तरह योगी के साथ रहने वाले ये कमांडोज की अपनी निजी ज़िंदगी कैसी होती होगी इसका अंदाज़ा आप लगा सकते हैं ?

लेकिन रोज़मर्रा के ज़रूरी कामों को ये कमांडोज कैसे पूरा करते होंगे ये बड़ा सवाल है…24 घंटे On Duty रहने वाले ब्लैक कमांडोज खाना कब खाते हैं ? ये बहुत से लोग जानना चाहते हैं ? इससे भी दिलचस्प सवाल तो ये है कि ये कमांडोज खाना कैसे खाते हैं क्या खाते हैं ? क्योंकि अगर बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करें तो वो सात्विक भोजन करते हैं तो क्या माना जाए कि कमांडोज को भी यही खाना होता होगा या फिर वो अपने मन का कुछ भी खा सकते हैं ? आइये इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि NSG कमांडो दुनिया की सबसे ख़तरनाक और अच्छी तरह से Trained Force मानी जाती है। 90 दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग के बाद NSG कमांडो तैयार होते हैं। उनको इस तरह से ट्रेन किया जाता है कि वो किसी भी हालात में मुस्तैद रह सकें, इसीलिए उनकी डाइट का भी खास ध्यान रखा जाता है। जाहिर है इन कमांडोज का काम है हर वक्त सक्रिय रहना।ये नहीं कि छोले भटूरे खा लिए और अब नींद आ रही है तो चलो थोड़ी देर आराम कर लिया।ऐसा नहीं है इनको ऐसी डाइट लेनी होती है जो कैलोरी से भरपूर हो ताकि ये लोग एक्टिव रह सके।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

कमांडो की डाइट-

  • एक कमांडो को हर रोज़ 2500-4000 कैलोरी लेना अनिवार्य होती है।
  • हालांकि वो कितनी कैलोरी लेते हैं ये हर कमांडो की बनावट पर निर्भर करता है।
  • कमांडो अपनी डाइट में हाई प्रोटीन भी खूब लेते हैं।
  • कमांडोज हाइड्रेट रहने के लिए पानी बहुत पीते हैं।
  • कमांडोज मानसिक तौर पर मज़बूत रहने के लिए रिच फ़ूड, फ्रूट्स और वेजिटेबल का सहारा लेते हैं।

वैसे आधिकारिक तौर पर NMF News इसकी पुष्टि नहीं करता लेकिन तमाम साइट्स पर इस तरह की जानकारी उपलब्ध है जिसक आधार पर ये रिपोर्ट हमने आपको बताई। इन रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि NSG कमांडो दुनिया की नजर से बचके कब खाना खा लेते हैं किसी को कानों कान खबर तक नहीं होती। बहरहाल, इन कमाडोज की ड्यूटी कितनी मुश्किल है ये तो हर कोई जानता ही है लेकिन ये अपना काम बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं इसमें कोई शक नहीं है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...