Advertisement

Loading Ad...

'झूठ, धोखे और अविश्वास का कैंपेन चलाते हैं...', राहुल गांधी की राजनीति पर BJP नेता तरुण चुघ का तीखा हमला

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश की प्रगति और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जैसे फैसलों पर भरोसा दिखाने के बजाय झूठ और अविश्वास फैलाते हैं. तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के जरिए भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे हैं.

Tarun Chugh/ Rahul Gandhi (File Photo)
Loading Ad...

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि देश के आर्थिक, ढांचागत, सामाजिक और ग्लोबल फैसलों पर भरोसा दिखाने के बजाय कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ, धोखे और अविश्वास का कैंपेन चलाते हैं. भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर उठते सवालों पर भी बीजेपी नेताओं ने जवाब दिया है. 

देश की छवि खराब करना इनकी आदत

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'जब भी भारत मजबूत फैसले लेता है और तरक्की की छलांग लगाता है, तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बिना तथ्यों के देश की छवि खराब करने की साजिश करते हैं. राहुल गांधी लगातार विदेश टूलकिट के माध्यम से भारत के खिलाफ नैरेटिव को आगे बढ़ाते हैं. वह भारत के विरोधियों को ताकत देने की कोशिश करते हैं.'

Loading Ad...

नकारात्मक राजनीति कर रहे राहुल गांधी: तरुण चुघ 

Loading Ad...

तरुण चुघ ने आगे यह भी कहा कि देश के आर्थिक, वैश्विक और सामाजिक फैसलों पर भरोसे की बजाय विपक्षी नेता भ्रम, झूठ और अविश्वास फैलाने का अभियान चलाते हैं. बढ़ते हुए भारत और शक्तिशाली के नए अवसरों में राहुल गांधी को सहजता महसूस नहीं होती है, बल्कि भ्रष्टाचारी और वंशवादी अस्तित्व का खतरा दिखाई देता है. तरुण चुघ ने कहा, 'जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, मजबूत विदेश नीति और दुनिया के हर कोने में व्यापार के नए समझौते करता है, तब राहुल गांधी और कांग्रेस नकारात्मक राजनीति की दिशा में निराशा फैलाने का काम कर रहे हैं.' तरुण चुघ ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भारत के खिलाफ काम करने की सुपारी ली हुई है.

भारत में बढ़ा निवेश

Loading Ad...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्तों की वजह से कई चीजों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया है. भारत में काफी इन्वेस्टमेंट हो रहा है. भारत एक बड़ा एक्सपोर्ट करने वाला देश है और इसके ह्यूमन रिसोर्स बहुत बड़ी पूंजी हैं. सबका ध्यान भारत पर है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रास्ता दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

बताते चलें बीजेपी  नेताओं का कहना है कि भारत आज आत्मनिर्भरता, मजबूत विदेश नीति और वैश्विक व्यापार में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष नकारात्मक राजनीति और अविश्वास फैलाने में जुटा है। पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया में नई पहचान और अवसर मिल रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...