Advertisement

Loading Ad...

क्या Akhilesh भूल गये Yogi Adityanath एक भगवाधारी महंत भी हैं

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है जहां सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा की मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते साधते।उनके भगवा वस्त्र पर तंज मारने लगे, पहले डिंपल यादव ने जो गलती की थी अब वही गलती अखिलेश ने कर दी।

Loading Ad...
Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाल रहे Yogi Adityanathकी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना।  विपक्ष का काम है। नीतियों पर योगी सरकार का विरोध करना विपक्ष का हक है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि योगी सरकार को कोसते कोसते। साधु संतों के भगवा वस्त्र का मजाक उड़ाने लगे। दुर्भाग्य से उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है। जहां सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा की मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते साधते। उनके भगवा वस्त्र पर तंज मारने लगे। 



दरअसल देश में छाए बेरोजगारी के मुद्दे के बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश से एक अच्छी खबर आई। जहां सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ में सात हजार सात सौ बीस लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांटे।  और इसी के बाद जब मंच पर भाषण देने के लिए आए तो सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने तो सीधे सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को निशाने पर लेते हुए कहा। साल 2017 से लेखपालों के पद क्यों खाली रहते थे। क्योंकि भर्ती नहीं हो रही थी। भर्ती से पहले ही चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल जाती थी।  और पूरा खानदान अलग अलग जिलों में निकल जाता था। 

सीएम योगी ने चाचा भतीजा बोलकर अखिलेश और शिवपाल पर तंज मारते हुए उन पर नौकरी के बदले वसूली के आरोप लगाए तो सपाई मुखिया अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। और सीधे महंत योगी के भगवा वस्त्र पर सवाल उठा दिया।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौकरी के बदले वसूली के आरोप पर सीएम योगी को मुंहतोड़ जवाब दिया।  यहां तक तो ठीक था। लेकिन अखिलेश यादव ये बात शायद भूल गये कि योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं।  और देश के तमाम साधु संतों की तरह वो भी भगवा वस्त्र धारण करते हैं। ऐसे में महंत योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्र पर सवाल उठाना कहां तक सही है ? वैसे आपको बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब मुलायम परिवार ने भगवा पर सवाल उठाया हो। इससे पहले अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भगवा पर तंज मारा था।  उन्होंने तो साधु संतों के भगवा वस्त्र की तुलना लोहे में लगी जंग से कर दी थी।

पहले डिंपल यादव ने साधु संतों के भगवा वस्त्र का मजाक उड़ाते हुए उसकी तुलना लोहे में लगी जंग से कर दी।  तो वहीं अब उनके पति अखिलेश यादव ने साधु संतों के भगवा पर सवाल उठा दिया। योगी विरोध में जिस तरह से समाजवादी पार्टी के नेता भगवा वस्त्र का मजाक उड़ाने लगे हैं।  
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...