Advertisement
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हॉकी इंडिया लीग विजेता नवनीत कौर से की मुलाकात, उनके प्रदर्शन को लेकर की तारीफ
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवनीत जैसे युवा खेलों में अपना दम दिखाकर न सिर्फ देश को गौरवान्वित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं.
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉकी इंडिया लीग (वुमन) का खिताब जीतने वाली टीम एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर से संत कबीर कुटीर में मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनीत को न सिर्फ टीम की जीत के लिए बधाई दी, बल्कि उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की भी तारीफ की.
मुख्यमंत्री ने हॉकी इंडिया लीग (वुमन) विजेता नवनीत कौर से की मुलाकात
सीएम नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा की बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है. नवनीत का यह सफर सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है.
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के प्रति नवनीत का समर्पण और लगातार परिश्रम यह साबित करता है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो और मेहनत जारी रहे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. उन्होंने नवनीत को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने खेल और उपलब्धियों से पूरे देश का नाम रोशन करती रहेंगी.
Advertisement
मुख्यमंत्री ने की नवनीत की तारीफ
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवनीत जैसे युवा खेलों में अपना दम दिखाकर न सिर्फ देश को गौरवान्वित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी सीएम सैनी से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज उन्हें चंडीगढ़ में हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से स्नेहिल भेंट का अवसर मिला. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जनकल्याण और राज्य के विकास से जुड़े अभिनव कार्य वास्तव में सराहनीय हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि यह न केवल हरियाणा के विकास के लिए, बल्कि आम जनता की भलाई के लिए भी प्रेरणा है.