Advertisement
Haryana CM ने सत्ता संभालते ही गुंडे, बदमाशों और माफियाओं को दे दी तगड़ी चेतावनी
जिस तरह से योगी ने यूपी में गुंडे बदमाशों और माफियाओं की अकड़ ढीली की… उसी तरह से अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी लगता है गुंडे बदमाशों और माफियाओं का इलाज होने वाला है, यकीन नहीं तो CM Saini का ये बयान सुन लीजिये
Advertisement
दरअसल, लगातार तीसरी बार हरियाणा की सत्ता में लौटी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर नायब सिंह सैनी को सरकार की कमान सौंप दी है और मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही लगता है नायब सैनी भी एकदम नए तेवर में नजर आ रहे हैं, बिल्कुल वैसे ही तेवर में जैसे सीएम योगी ने सत्ता संभालते ही दिखाई थी और गुंडे, बदमाशों की अकड़ ढीली कर दी थी।
कुछ इसी तरह से सीएम सैनी ने भी हरियाणा के गुंडे, बदमाशों को सख्त चेतावनी दे दी कि गुंडे, बदमाश या तो हरियाणा छोड़ दें या फिर सुधर जाएं, नहीं तो हम सुधार देंगे। पहले भी कहा था, एक बार फिर कह रहा हूं।
Advertisement
सीएम सैनी का ये ऐलान बता रहा है कि जिस तरह से यूपी की सत्ता संभाल रहे योगी के राज में गुंडे, बदमाशों और माफियाओं को जहन्नुम में पहुंचाया जा रहा है, उसी तरह से अब हरियाणा में भी लगता है गुंडे, बदमाशों का इलाज होने वाला है।
Advertisement
इतना ही नहीं, सत्ता संभालते ही सीएम सैनी ने ये ऐलान भी कर दिया कि जो भी पराली जलाएगा, उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी, क्योंकि ये बात सीएम सैनी और हरियाणा की जनता भी जानती है कि पराली जलाने से पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, लोगों का भी जीना दुश्वार हो जाता है।
यह भी पढ़ें
वहीं दूसरी तरफ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अभी तक पराली जलाने से रोकने के लिए ठोस कदम तक नहीं उठा पाई।