Advertisement

Loading Ad...

गुजरात: बनासकांठा में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मज़दूरों की मौत, 5 घायल

गुजरात के बनासकांठा में बड़ा हादसा हो गया है। जहां पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 18 मजदूरों की मौत हो गई सबकी 5 गंभीर रूप से घायल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है। प्रशासन ने हादसे की जाँच के आदेश दे दिए है।

Loading Ad...

गुजरात के बनासकांठा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में पटाखों के निर्माण के दौरान यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं। जानकारी मिलने के बाद से ही राहत बचाव कार्य जारी है। 


मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ़ैक्ट्रीमें विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए है। 

Loading Ad...


Loading Ad...

पुलिस अधिकारियों ने 18 मज़दूरों के मरने की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाने और उसमें दबे लोगों को बचाने का कार्य जारी है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि डीसा नगरपालिका के फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर क़ाबू पा लिया है। कार्य में सहायता के लिए SDRF की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। 


Loading Ad...

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी

वहाँ मौजूद लोगों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं। इसके बाद फैक्ट्री धू-धू कर जलने लग गई। धमाके की आवाज इतनी दीं तक सुनाई पड़ी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी लपटें इतनी भीषण थी कि गोदाम का मलबा 200 मीटर दूर तक उछल गया। जिनकी मौत हुई उनके शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए। अग्नी कांड के बाद JCB की मदद से मलबा को हटाया गया। फ़िलहाल राहत कार्य जारी है। 


Loading Ad...

मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है !

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का आँकड़ा बढ़ भी सकती है, क्योंकि कहा जा रहा है कि दुर्घटना के समय 20 से अधिक लोग मौजूद थे। अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं, 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Loading Ad...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदाम को केवल भंडारण की अनुमति मिली थी, लेकिन वहां गुप्त रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। शुरूआती जाँच में दावा किया जा रहा है कि गोदाम में मौजूद बॉयलर के फटने से आग लगी, जिससे भयावह विस्फोट हुआ। हालाँकि इसपर अबतक पुष्टीकरण नहीं मिली है। 


यह भी पढ़ें

वहीं हादसे के तुरंत बाद गोदाम का मालिक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रशासन ने डीसा GIDC अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच दल यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि गोदाम में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...