Advertisement

Loading Ad...

गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, पूर्वांचल पहुंचने का रास्ता हुआ आसान, जानिए समय और रूट की सारिणी

रेलवे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीलीभीत–इज्जतनगर सेक्शन के विस्तार और रूट री–अलाइनमेंट के बाद अब 15009/15010 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस नए रूट से चलेगी, जिससे यात्रियों को सीधे गोरखपुर और पूर्वांचल तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी. इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई.

Loading Ad...

भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनकी यात्रा को खास बना रही है. छोटे से छोटे स्टेशनों से भी कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेत्तृत्व में रेलवे हर रोज नया अध्याय लिख रहा है. इस बीच इज्जतनगर मंडल के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खास सुविधा शुरू की है. बता दें गुरुवार से पहली बार इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से एक लंबी दूरी की गाड़ी नियमित रूप से संचालित हो रही है. 

गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस नए रूट से चलेगी

रेलवे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीलीभीत–इज्जतनगर सेक्शन के विस्तार और रूट री–अलाइनमेंट के बाद अब 15009/15010 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस नए रूट से चलेगी, जिससे यात्रियों को सीधे गोरखपुर और पूर्वांचल तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी. इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई. भारतीय रेलवे के इस कदम को नए रूट और नए स्टॉपेज के साथ इज्जतनगर मंडल के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है.

Loading Ad...

एनआर–ऐशबाग–लखनऊ सिटी पर नहीं रुकेगी ट्रेन

Loading Ad...

गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस के नए रूट के मुताबिक, इस ट्रेन का इंजन डालीगंज स्टेशन पर रिवर्स किया जाएगा, इसी कारण इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ एनआर ऐशबाग लखनऊ सिटी से हटा दिया गया है. वहीं डालीगंज में यह ट्रेन इंजन बदलने के लिए ट्रेन 35 मिनट रुकेगी. इससे यात्रियों को नए रूट पर सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा.

गोरखपुर से पूरनपुर तक स्वागत समारोह 

Loading Ad...

बता दें कि बुधवार रात गोरखपुर से चलने वाली यह गाड़ी गुरुवार सुबह 10:28 बजे पूरनपुर पहुंचेगी, जहां इसका उत्साहपूर्वक स्वागत होगा. इसको लेकर सीनियर डीसीएम संजय शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से रवाना होने वाली पहली लंबी दूरी की एक्सप्रेस होगी. हालांकि, इस ट्रेन को पहले 24 नवंबर से शुरू होना था, लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया.

15009 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस की समय सारिणी और रुट 

15009 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस की समय सारिणी और रूट कुछ इस तरह से है. यह ट्रेन 27 नवंबर से रोजाना चलेगी. इनमें गोरखपुर में रात 10:15
बाराबंकी में 5:06 सुबह, गोमतीनगर में 5:44, बादशाहनगर में 5:55, डालीगंज में 6:10, मोहिबुल्लापुर में 6:53, सिंधौली में 7:25, सीतापुर में 7:56, हरगांव में 8:22 लखीमपुर में 8:45, गोला गोकर्णनाथ में 9:15, मैलानी में 9:55, पूरनपुर में 10:28, पीलीभीत में 11:40, भोजीपुरा में 12:15 और इज्जतनगर में 12:45 दोपहर में पहुंचेगी.

Loading Ad...

15010 इज्जतनगर–गोरखपुर एक्सप्रेस की समय सारिणी और रुट 

15010 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस की समय सारिणी और रूट कुछ इस तरह से है. यह ट्रेन 28 नवंबर से रोजाना चलेगी. इनमें गोरखपुर इज्जतनगर — 3:10 दोपहर भोजीपुरा में 3:25, पीलीभीत में 4:05, पूरनपुर में 5:07, मैलानी में 6:00, गोला गोकर्णनाथ में 6:28, लखीमपुर में 6:58, हरगांव में 7:20, सीतापुर में 7:47, सिंधौली में 8:22, मोहिबुल्लापुर में 8:55, डालीगंज में 9:55, बादशाहनगर में 10:58, गोमतीनगर में 11:11, बाराबंकी में 11:51 और गोरखपुर अगले दिन सुबह 7:00 पहुंचेगी.

पूर्वांचल पहुंचने का रास्ता हुआ आसान 

Loading Ad...

इज्जतनगर से सीधे गोरखपुर तक चलने वाली ट्रेन से यात्रियों को सीधे पूर्वांचल तक पहुँचने में आसानी होगी. खास तौर से इज्जतनगर से सीधे गोरखपुर तक चलने वाली यह ट्रेन पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ के बीचों–बीच बसे नए रूट को जोड़ते हुए यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और नियमित संपर्क देगी.

यह भी पढ़ें

वहीं जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेन शेड्यूल में दिक्कत की वजह से पहले विस्तारीकरण को आगे बढ़ाया गया था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...