Advertisement

Loading Ad...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत का ट्रायल रन सफल

रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने शनिवार को बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच पहली वन्दे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Loading Ad...
रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने शनिवार को बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच पहली वन्दे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वन्दे भारत ट्रेन की ख़ासियत यह है कि यह दुनिया के सबसे ऊँचे पुल चिंब ब्रिज और अंजी खाद पुल से भी गुजरेगी जो भारत का पहला केबल-आधारित रेल पुल है। वही इस ट्रेन को विशेष रूप में कश्मीर के घाटी इलाक़ों में पड़ने वाली कड़ाके की ठंडी के अनुरूप तैयार किया गया है।इस ट्रायल के साथ उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर यात्री सेवा शुरू करने से पहले सभी तकनीकी जांच और परीक्षण पूरे हो गए हैं। 


रेलमंत्री ने शेयर किया वीडियो 

वन्दे भारत के इस ट्रेन के सफल ट्रायल का वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया है। जिसमें यह ट्रेन चिंब ब्रिज और र अंजी खाद पुल से गुज़रते हुए दिखाई दे रही है। इस ट्रेन को डिजाइन करते समय जलवायु अनुकूलनशीलता को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि घाटी के ठंडे मौसम में यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव हो सके।यह ट्रेन माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक के ठंडे तापमान में भी चल सकती है। चेयर-कार ट्रेन में पानी और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से बचाने के लिए हीटिंग सिस्टम लगे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि कई अन्य देशों ने भारत से सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें प्राप्त करने में अपनी इच्छा जताई है।


मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता 

वंदे भारत ट्रेनों को कई लोग 'मेक इन इंडिया' की सफलता की कहानी के रूप में देख रहे हैं। ट्रेन में कवच टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे कि विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ शौचालय और इंटीग्रेटेड ब्रेल साइनेज जैसी बेहतर सुरक्षा फीचर्स हैं। पहली यात्री ट्रेन अब फरवरी में पटरी पर दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कटरा रेलवे स्टेशन से घाटी के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने की उम्मीद है।

कश्मीर तक ट्रेन का सपना लंबे समय से देखा जा रहा है। इससे पर्यटन, बागवानी, व्यापार, यात्रा और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सभी मौसमों में आरामदायक रेल यात्रा से घाटी के लोगों को सर्दियों के महीनों में बाहर यात्रा करने में होने वाली सभी परेशानियों का समाधान हो जाएगा। हल्की बारिश या बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई दिनों के लिए बंद हो जाता है, ऐसे में ये रेल सेवा उस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...