Advertisement

Loading Ad...

गिरिराज सिंह ने एक तीर से साधा ममता और तेजस्वी पर निशाना, कहा- ये बिहार को बंगाल बनाएंगे क्या?

बे की सत्ता से नीतीश कुमार और NDA की सरकार को बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन अपनी एकजुटता पर ज़ोर दे रहा है. इस बीच एक बार फिर बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष और ख़ासतौर से राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है।

Loading Ad...
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीनों का समय बचा है. इस बीच सियासी दलों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है. सत्तारूढ़ NDA हो या फिर विपक्ष की इंडिया गठबंधन इनमें शामिल सियासी दलों के नेताओं के बीच ज़ुबानीजंग लगातार बढ़ती जा रही है. सूबे की सत्ता से नीतीश कुमार और NDA की सरकार को बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन अपनी एकजुटता पर ज़ोर दे रही है. इस बीच एक बार फिर बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष और ख़ासतौर से राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने अपने  चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों को सलाह दी कि अगर विकास नहीं दिखता तो 'चश्मा' पहन लें.


विपक्षियों की बैठक पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की जानकारी देते हुए बताया  " 24 अप्रैल को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन होने जा रहा है, जो बदलते बिहार की तस्वीर को दर्शाता है. अब यह बदलता हुआ बिहार है. अगर आरजेडी और कांग्रेस को यह बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है, तो उन्हें चश्मा पहन लेना चाहिए. बीते दस वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने का काम किया है, वह अपने आप में मिसाल है." इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक पर भी निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने कहा, "बैठक हो या ना हो, इसका कोई फर्क नहीं पड़ता. सवाल यह है कि इंडिया अलायंस बना किस लिए है? तेजस्वी यादव कहते हैं कि अगर वे आए, तो वक्फ बोर्ड का बिल लागू नहीं होने देंगे. यह सीधे तौर पर संविधान को चुनौती देना है. जो कानून दिल्ली में पास होता है, वही संविधान है. क्या बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं? मुर्शिदाबाद की घटनाओं की याद दिलाकर लोगों को डराया जा रहा है, लेकिन बिहार के लोगों को बंगाल नहीं बनने देना है."


सत्ता के लिए ममता कुछ भी कर रहीं: गिरिराज सिंह 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर विरोध के दौरान हुई हिंसा पर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे सत्ता के लिए राजनीति कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजधर्म का पालन नहीं कर रही हैं. बोले, "बंगाल में हिंसा हो रही है, हत्या का दौर जारी है और यह सब उनके संरक्षण में हो रहा है." इसके अलावा गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की इमामों के साथ हुई बैठक पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने मुस्लिम नेताओं के साथ तो बैठक की, लेकिन बंगाल में हिंदुओं पर जो हमले हुए, उन पीड़ितों से कभी नहीं मिलीं. यह वोटबैंक की राजनीति है. ‘बांटो और राज करो’ की नीति के तहत वे केवल मुसलमानों को ही समझ रही हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी की खुशहाली के लिए वक्फ बोर्ड में परिवर्तन करने का कदम उठाया है."


विपक्ष ने पहना है राजनीतिक चश्मा 

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने वक्फ कानून को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन और सुप्रीम को लगाई गई याचिकाओं पर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा "वे 'फूट डालो और राज करो' में विश्वास करते हैं, और पूरी आबादी को केवल वोट बैंक की राजनीति के चश्मे से देखते हैं, और केवल मुसलमानों पर ध्यान केंद्रित करते हैं. वे उम्मीद करते हैं कि नरेंद्र मोदी उनके कल्याण और राजनीतिक लाभ के लिए वक्फ बोर्ड में बदलाव करेंगे."


Loading Ad...


Loading Ad...


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ग़ौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही सत्तारूढ़ NDA और विपक्ष की इंडिया गठबंधन के बीच लड़ाई नेताओं के बयान से और तेज होती जा रही है हालाँकि, चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी इस चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर ख़ुद की अलग भूमिका सेट करने के प्रयास में जुटे हुए है.  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...