Advertisement

Loading Ad...

गढ़चिरौली: अबूझमाड़ जंगल में मुठभेड़, तीन माओवादी ढेर, एक जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में अबूझमाड़ के घने जंगलों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली.

Loading Ad...

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह दो अन्य माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें एक पुरुष और एक महिला माओवादी शामिल हैं. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो हथियार भी बरामद किए हैं.

पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, अब तक 3 ढेर

इससे पहले एक माओवादी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद अब तक कुल तीन माओवादी (दो पुरुष और एक महिला) ढेर हो चुके हैं. मौके से पुलिस ने एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल भी जब्त किए हैं. हालांकि, तीनों माओवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

Loading Ad...

गढ़चिरौली पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिछले दो दिनों से चल रही थी. जंगल के घने इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने काफी सतर्कता दिखाई. अभियान के दौरान सी-60 जवान दीपक चिन्ना मडावी (38), जो अहेरी के निवासी थे और मूल रूप से मांडरा, दामरांचा, तालुका अहेरी से थे, गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें एयरलिफ्ट करके अबूझमाड़ से उपजिला अस्पताल भामरागड लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी गंभीर चोटों के कारण उनका निधन हो गया.

Loading Ad...

इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ 

इस अभियान में एक अन्य जवान, जोगा मडावी, निवासी किष्टयापल्ली, रात के दौरान गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें भी तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल लाया गया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जल्द ही उन्हें गढ़चिरौली स्थानांतरित किया जाएगा.

Loading Ad...

अभियान के तहत पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और जंगल के अलग-अलग हिस्सों में घेराबंदी की गई है. सुरक्षा बलों की सतर्कता और पराक्रम के चलते अब तक तीन माओवादी ढेर हो चुके हैं और उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने कहा है कि पूरे क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा.

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...