Advertisement
अवैध धर्मांतरण से मनी लॉन्ड्रिंग तक... छांगुर बाबा के 'राजदार' नवीन रोहरा को ईडी ने चार दिन की हिरासत में लिया
छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने चांद औलिया दरगाह बलरामपुर के परिसर से एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया था, जहां उन्होंने नियमित रूप से भारतीय और विदेशी दोनों नागरिकों की बड़ी सभाओं का आयोजन किया.
Advertisement
प्रवर्तन निदेशालय, लखनऊ ने पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत छांगुर बाबा और अन्य लोगों से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवीन रोहरा को 4 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया है. उसे लखनऊ विशेष न्यायालय (पीएमएलए) की ओर से 5 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है.
छांगुर बाबा का करीबी चार दिन की हिरासत में
ईडी ने एटीएस लखनऊ ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की. उस पर धर्मांतरण, विदेशी धन का उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप है.
Advertisement
छांगुर बाबा पर धर्मांतरण और धोखाधड़ी के आरोप
Advertisement
छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने चांद औलिया दरगाह बलरामपुर के परिसर से एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया था, जहां उन्होंने नियमित रूप से भारतीय और विदेशी दोनों नागरिकों की बड़ी सभाओं का आयोजन किया.
उन पर अन्य धर्मों के लोगों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और हिंदू धर्म से संबंधित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने, दबाव डालने और धोखाधड़ी का आरोप है.
Advertisement
नवीन रोहरा के बैंक खातों में विदेशों से बड़ी मात्रा में हुआ धन ट्रांसफर
पीएमएलए के तहत अब तक की जांच के दौरान यह पता चला है कि छांगुर बाबा, नवीन रोहरा और उसके सहयोगियों ने अपने बैंक खातों में 60 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि प्राप्त की है. यह भी पता चला है कि नवीन रोहरा के बैंक खातों में विदेशों से बड़ी मात्रा में धन ट्रांसफर हुआ था.
इस मामले में पहले 17 जुलाई 2025 को यूपी और मुंबई में 15 परिसरों में तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों से पता चला कि प्राप्त धन का उपयोग नवीन रोहरा ने विभिन्न अचल संपत्तियों को हासिल करने और इन संपत्तियों पर निर्माण कार्य करने के लिए किया था.
Advertisement
यह भी पढ़ें
छांगुर बाबा को इस मामले में ईडी ने 28 जुलाई 2025 को ही गिरफ्तार कर लिया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.