Advertisement

Loading Ad...

लोकसभा में ‘फोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ विवाद, राहुल गांधी और भाजपा के बीच तकरार

गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पहले ही कह चुके हैं कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा. उनके अनुसार विपक्ष देश में अनावश्यक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहता है.

Loading Ad...

संसद के बजट सत्र में भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक किताब 'फोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी' को लेकर बड़ा बवाल मचा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में इस किताब को पढ़ना चाहते थे, जिसे रक्षा मंत्री ने नियम का हवाला देते हुए रोक दिया.इसके बाद भाजपा के सांसदों ने राहुल गांधी पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर भी देश को भ्रमित कर रहे हैं. झूठ और लोगों में भ्रम फैलाना ही इनका काम रह गया है.

Loading Ad...

भाजपा का पलटवार

Loading Ad...

गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पहले ही कह चुके हैं कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा. उनके अनुसार विपक्ष देश में अनावश्यक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहता है.

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने किताब को लेकर संसद में जो बयान दिया था, उसके साथ ही भाषण में कुछ बातों को प्रमाणित करने की बात कही थी, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बावजूद वे ऐसा नहीं कर सके.

Loading Ad...

संजय जायसवाल ने कहा, “या तो राहुल गांधी अपने आरोपों को प्रमाणित करें या देश से माफी मांगें.हम उनका पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने इंडिया-यूएस एग्रीमेंट का जिक्र किया और वहां भी तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था.

मोदी सरकार की कार्यशैली का बचाव

संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में शपथ लेने के बाद उन्होंने खुद को ‘पब्लिक सर्वेंट’ बताया और शासन की कार्यशैली में व्यापक बदलाव लाया.उनके अनुसार, मोदी सरकार ने प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई है.

Loading Ad...

भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है.वे हंगामा कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने विकास के क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ी है और विपक्ष के पास भ्रष्टाचार या विकास से जुड़ा कोई ठोस आरोप नहीं है.

वहीं, भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने आरोप लगाया कि विपक्ष हर सत्र में नए मुद्दे उठाकर सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश करता है.जांच में अक्सर विपक्ष के आरोपों में तथ्य नहीं मिलते, जो उनकी विफलता को दर्शाता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

दरअसल राहुल गांधी ने कहा था कि नरवणे की अप्रकाशित किताब के बारे में कहा था कि पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने अपनी किताब में सरकार और प्रधानमंत्री के लिए कुछ असहज बातें लिखी हैं.इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने नरवणे के 2023 को किए एक एक्स पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने लिखा- "हैलो दोस्तों. मेरी किताब अब उपलब्ध है. बस लिंक को फॉलो कीजिए. हैपी रीडिंग. जय हिंद.”

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...