Advertisement

Loading Ad...

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, देशभर से पार्टी के दिग्गज नेता पहुंच रहे दिल्ली

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अंतिम संस्कार को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की है। ख़बर के मुताबिक़ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9:30 बजे कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय से शुरू होगी।

Loading Ad...
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अंतिम संस्कार को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की है। ख़बर के मुताबिक़ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9:30 बजे कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय से शुरू होगी। जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के समीप किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देशभर के कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हो सकते है। 


पार्टी मुख्यालय जाएगा पार्थिव शरीर 

दरअसल, शुक्रवार की सुबह से ही मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 3 मोतीलाल नेहरु रोड पर रखा गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अवाला कांग्रेस अद्यक्ष खड़गे,रहल गांधी सोनिया गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाक़ात कर रहे है। इसके बाद कल सुबह उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को सुबह 8:30 बजे कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर रखा जाएगा। जहां पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पार्टी मुख्यालय से ही मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू होगी। जो राजघाट के समीप पहुंचेगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चले  कि देश के आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में सांस लेने की समस्या के बाद भर्ती हुए थे लेकिन रात क़रीब 9:51 बजे वह 92 वर्ष की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। 


ग़ौरतलब है कि डॉ मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके है। साल 2004 से लेकर 2014 तक उन्होंने देश का नेतृत्व किया। इससे पहले साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी। वही अपने कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे फ़ैसले लिए है जिसके लिए देश हमेशा उनके आगे नतमस्तक रहेगा। इन फ़ैसलों में सूचना का हक कानून, मनरेगा, आधार कार्ड और आरटीई के साथ ही अमेरिका के साथ ही असैन्य परमाणु समझौता शामिल है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...