Advertisement

Loading Ad...

CM योगी के निर्देश के बाद UP में जमाखोरों पर सख्त एक्शन, हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रहमान के घर से 55 भरे सिलेंडर जब्त

यूपी के हापुड़ में पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में सपा नेता अब्‍दुल रहमान के घर पर बड़ी छापेमारी की है, जहां से भारी संख्या में भरे और खाली सिलेंडर बरामद किए हैं.

UP Police Action in Hapur (Screengrab)
Loading Ad...

देश में ईंधन को लेकर सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी और पैनिक को लेकर लगातार की जा रही अपील के बीच यूपी के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.  यहां पुलिस ने सपा के एक नेता अब्‍दुल रहमान के घर पर छापा मारकर करीब 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. पुलिसिया कार्रवाई के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.  स्‍थानीय लोगों ने रहमाने के बारे में दावा किया है कि रहमान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर ब्लैक में बेच रहा था. 

कहां का है मामला?

आपको बताएं कि ये पूरा मामला गांव असौड़ा का है. पंचायती घर के पास रहने वाले अब्‍दुल रहमान के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वो उसने अपने घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रखा है. इसके बाद जिला आपूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ मिलकर रहमान के यहां छापा मारा. छापे की खबर मिलते ही रहमान घर से फरार हो गया. पुलिस और जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके से 55 भरे हुए और कई खाली सिलेंडर बरामद किए हैं. अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को अपने कब्‍जे में लेकर इसे जब्‍त कर लिया है.

Loading Ad...

CM योगी के निर्देश के बाद जमाखोरों पर ताबड़तोड़ एक्शन

Loading Ad...

इसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कथित कमी की अफवाहें फैलाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि आम लोगों को आवश्यक ईंधन और गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यूपी में सिलेंडर और गैस के पर्याप्त स्टॉक

Loading Ad...

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले ही साफ कर दिया था कि राज्य में पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है. सरकार ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही किल्लत की खबरों को भ्रामक बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.

CM योगी के निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलों में प्रशासनिक और आपूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में कोई बाधा न आए. साथ ही आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

Loading Ad...

सिलेंडर के वितरण पर सरकार की पैनी नजर

राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और तेल कंपनियों की ओर से नियमित आपूर्ति जारी है. इसी प्रकार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें और कहीं भी अनावश्यक भीड़ या कृत्रिम कमी की स्थिति न बनने दें.

अफवाह फैलाने और पैनिक क्रिएट करने वालों पर एक्शन

Loading Ad...

सरकार ने यह भी कहा कि कुछ स्थानों से सोशल मीडिया के माध्यम से पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें

राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस की खरीद न करें और अफवाहों से दूर रहें. सरकार का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...