Advertisement

Loading Ad...

गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर लोकगायिका नीतू नवगीत और शुभम करेंगे जन जागरण, 'बुडको' ने ब्रांड एंबेसडर बनाकर दी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) ने प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत और गंगा स्वच्छता के लिए काम करने वाले शुभम कुमार को देश की राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता, संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

Loading Ad...

देश की सबसे पवित्र नदी गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और उसके पुनर्जीवन  के लिए बिहार में एक नई तैयारी चल रही है. भारत की राष्ट्रीय नदी को स्वच्छ बनाने के लिए पटना नगर निगम स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि 'बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड' ने प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत और गंगा स्वच्छता के लिए काम करने वाले शुभम कुमार को देश की राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता, संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है. 

नीतू कुमारी नवगीत और शुभम करेंगे गंगा की सफाई हेतु जन-जागरण 

बता दें कि 'बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड' ने प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत और गंगा स्वच्छता के लिए काम करने वाले शुभम कुमार को देश की राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता, संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा जा‌ रहा है. इस अहम जिम्मेदारी को लेकर बुडको एमडी श्री अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि 'शुभम कुमार गंगा सफाई के लिए अपना योगदान करेंगे. इसके अलावा संस्था द्वारा गंगा सफाई के प्रति अटूट समर्पण के लिए नीतू कुमारी नवगीत भी कला के माध्यम से जनजागरण करती हैं. हमें पूरा विश्वास है कि यह दोनों प्रेरणास्रोत 'नमामि गंगे' के मिशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. हम उनके साथ मिलकर स्वच्छ और निर्मल गंगा के लिए बेहतर कार्य करेंगे.'

Loading Ad...

'संगीत से जगाती है स्वच्छता की अलख'

Loading Ad...

जानकारी के लिए बता दें कि डॉ नीतू कुमारी नवगीत पहले से ही पटना नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में सक्रिय हैं. उनकी खास विशेषता है कि वह संगीत के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाती हैं. वह अपनी मधुर लोकगीतों और नवगीतों के जरिए आम जनता को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विशेषकर गंगा की स्वच्छता के प्रति प्रेरित करती हैं. 

Loading Ad...

'नमामि गंगे को मिलेगा एक नया रूप'

इन दोनों प्रतिबद्ध हस्तियों को 'नमामि गंगे' का ब्रांड एंबेसडर बनाना. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. दोनों अपनी-अपनी विशिष्ट शैली में गंगा संरक्षण के संदेश को बिहार के कोने-कोने तक पहुँचाएंगे और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी. 

कौन हैं शुभम कुमार?

Loading Ad...

बता दें कि शुभम कुमार 'बिंग हेल्पर फाउंडेशन' के संस्थापक है. वह पिछले सात सालों से गंगा घाटों की स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने अपनी संस्था के साथ 'बोतल फॉर ट्री प्रोटेक्शन' अभियान के तहत प्लास्टिक कचरे को संसाधन में बदला है. इसके अलावा 2.6 लाख से अधिक प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करके ट्री गार्ड बनाए हैं. इससे लगभग 50,000 पौधों को सहज सिंचाई और सुरक्षा प्रदान करने में सफलता मिली है. वहीं महिला सशक्तिकरण के जरिए घाटों पर महिलाओं की सुविधा के लिए उन्होंने 44 ड्रेस चेंजिंग रूम की भी स्थापना की है.

डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत के बारे में 

यह भी पढ़ें

अपने लोकगीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली लोक गायिका और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत बिहार के साथ देश में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बिहार की राजधानी को स्वच्छ, बेहतर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक संकल्प लिया है. हाल ही में योग दिवस पर उन्होंने अपने साथियों संग नीम और जामुन के अनेक पेड़ लगाए. इसके जरिए उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का संदेश दिया था. नीतू लोक गायन और समाज सेवा के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. चाहे कोई त्योहार हो या फिर कहीं की यात्रा या कोई और कार्यक्रम क्यों ना हो. वह अपने अधिकतर एक्टिविटीज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. पूरे बिहार में उनकी एक अलग पहचान है. हमेशा से लोगों को पॉजिटिव रहने और कुछ बेहतर कार्य करने का भी संदेश देती रहती हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...