Advertisement

Loading Ad...

फर्जी सिपाही ने किया महिला पुलिस का रेप, लाखों की ठगी को भी दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. बीते पांच साल में यह बदमाश कई महिला पुलिसकर्मियों को शादी का झांसा देकर उनके से रेप और ठगी किया करता था। पांच साल में इस बदमाश ने करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की है. आरोपी की पहचान लखीमपुर के रहने वाले राजन वर्मा के रूप में हुई है.

Loading Ad...

योगी के यूपी का एक जिला, बरेली, जहां से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यहां पर एक पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। रेप के साथ-साथ इस पुलिसकर्मी ने ठगी की वारदातों को भी अंजाम दिया है। पांच सालों से यह बदमाश अपना धंधा चला रहा था। इसने अब तक एक या दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को अपने हवस का शिकार बनाया। इस बदमाश के काले कारनामों का सच जब सामने आया, तो सभी हिल गए। दरअसल, यह बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिसवाला बनकर इन अपराधों को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान राजन वर्मी के नाम से हुई है, जो पेठा बनाने की फैक्ट्री चलाता है।

यूपी के एक सिपाही का घिनौना कारनामा!

अब इसकी पूरी कहानी सुनिए, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह बदमाश महज आठवीं पास है। बावजूद इसके, इसका शातिर दिमाग नटवरलाल से कम नहीं। पांच साल पहले इसने पुलिस भर्ती में हिस्सा लिया था। पुलिस बनने के लिए इसने किसी डीलर को पैसे भी दिए थे। लेकिन किसी कारणवश इसकी भर्ती नहीं हो पाई। उसके बाद इसने सोचा कि फर्जी ही सही, पर पुलिसवाला तो बन कर रहेगा। अपने प्लान के मुताबिक इसने अपनी वर्दी सिलवाई और इस वर्दी में फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद इसने महिला पुलिसकर्मियों को अपने झांसे में फंसाना शुरू किया।

यह बदमाश पहले पुलिस की वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों के डिटेल्स निकालता, फिर उनसे बातचीत कर उनका भरोसा जीतता और शादी का झांसा देकर घर बसाने की बात करता। इसके बाद उनसे पैसे ऐंठता और रेप की वारदातों को अंजाम देता। खुद को पुलिस बताना इसके प्लान को और भी असरदार बना देता था। फिर बस महिला पुलिसकर्मी इससे आराम से फंस जाती थी। अयोध्या की एक महिला पुलिसकर्मी के साथ इसने रेप किया। जब मामले ने तूल पकड़ा, तो इसने उससे शादी भी कर ली। हालांकि, पीड़िता को जब इसकी असलियत का पता चला, तो उसने इसे छोड़ दिया।पूरा मामला सामने आने के बाद, सैटेलाइट बस स्टैंड से इसे गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें

खैर, योगी के यूपी में एक बार फिर एक बदमाश ने घोर अपराध को अंजाम दिया है। यहां पुलिस की वर्दी को बदनाम करने की कोशिश की गई है। वह पुलिस जो जनता के भले के लिए काम करती है। अब इस बदमाश का हिसाब योगी की पुलिस अच्छे से करेगी। बता दें कि अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस है और अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...