Advertisement

Loading Ad...

जिस नेता को Modi ने कहा 'आंधी' उनके संस्कार देख हर सनातनी को होगा गर्व

कौन है ये नेता जिसने साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी के पैरों में गिरकर लिया आशीर्वाद, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं आंधी मानते हैं आंधी,वो आंधी जिसकी रफ्तार में कांग्रेस भी आंध्र प्रदेश में तिनके की तरह उड़ गई।

Loading Ad...

साउथ में मोदी के साथ चुनाव लड़ने वाले पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने इस बार के लोकसभा चुनाव में तो गदर ही मचा दिया।आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां उनकी जन सेना पार्टी 21 सीटों पर लड़ी और सभी सीटों पर जीत हासिल की।तो वहीं लोकसभा चुनाव में आंध्र की 25 में से दो सीटों पर चुनाव लड़े और दोनों ही सीट पर जीत का परचम लहरा दिया। यानि जीत यही वजह है कि पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में पवन कल्याण की तारीफ में उन्हें आंधी कह दिया।देश के प्रधानमंत्री से तारीफ पाने वाले पवन कल्याण साउथ के जितने बड़े सुपर स्टार हैं।उतने ही बड़े नेता भी बन चुके हैं ,लेकिन इसके बावजूद वो अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार नहीं भूले।


जिस नेता को मोदी ने कहा साउथ की आंधी

चुनाव में मिली जीत के बाद पवन कल्याण (Pawan Kalyan) सबसे पहले जहां पीएम मोदी से मिले,तो वहीं प्रधानमंत्री से मिलने के बाद अपने बड़े भाई और एक्टर चिरंजीवी से भी मिलने गये। जहां उनका भव्य स्वागत भी किया गया इसी दौरान बड़े भाई को सामने देखते ही पवन कल्याण ने दंडवत होकर उनसे आशीर्वाद लिया।वो चाहते तो अपने भाई चिरंजीवी को गले लगा सकते थे, या फिर हाथ मिला सकते थे लेकिन उन्होंने बड़े भाई के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें दंडवत होकर प्रणाम किया।

बड़े भाई के प्रति पवन कल्याण ने जिस तरह से संस्कार दिखाया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है।दीपक शर्मा नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा-  मोदी से मिलकर पवन कल्याण पहुंचे बड़े भाई चिरंजीवी से मिलने, धर्म संस्कृति सभ्यता के मिलन का, इससे बेहतरीन उदाहरण नहीं देखा होगा आपने ।

Loading Ad...

एक यूजर ने लिखा- आज के समय में भाई भाई की इतनी इज्जत भी करता है ये देखने को आंखें तरस गई, जब पवन कल्याण अपने भाई चिरंजीवी से मिले एक परिवार जो गर्व से हिंदू संस्कृति का पालन करता है ।

Loading Ad...

राकेश नाम के एक यूजर ने दो भाइयों का प्यार देख कर लिखा-  बेहतरीन वीडियो, जब पवन कल्याण अपने भाई चिरंजीवी से मिले! एक परिवार जो गर्व से हिंदू संस्कृति का पालन करता है।

भगवा क्रांति नाम के एक एक्स हैंडल से लिखा गया- ये है भारतीय हिंदू संस्कृति और संस्कार, वह खूबसूरत भावनात्मक क्षण जब पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश चुनाव जीतने के बाद चिरंजीवी से मुलाकात की और उनके पैर छुए और राम चरण पवन कल्याण जी के।

Loading Ad...

पत्रकार अनुपम सिंह ने लिखा- 21 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटें जीतने के बाद भाई चिरंजीवी के चरणों में पवन कल्याण, इसे कहते हैं संस्कार, आंध्र प्रदेश में हिंदुत्व के युवा नायक का उदय हो चुका है, जनता सीखती है नेता से, और पवन कल्याण तो 'पॉवर स्टार' भी हैं जो चिरंजीवी करने से चूक गए, अनुज ने कर दिखाया ।

ऐसे समय में जब भाई भाई का नहीं होता, पवन कल्याण उनके लिए एक बड़ी मिसाल हैं।जो ताकतवर नेता होने के बावजूद बड़े भाई चिरंजीवी के सम्मान में दंडवत होकर उन्हें प्रणाम किया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। पवन कल्याण किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।साउथ के सुपर स्टार के रूप में उन्हें पूरा देश जानता है और अब साउथ के धाकड़ नेता के रूप में भी लोग उन्हें जानेंगे। पवन कल्याण का ये सियासी सफर इतना भी आसान नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें

ये वही पवन कल्याण हैं जिन्हें साल 2009 में अपने बड़े भाई चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान तेज धूप बर्दाश्त नहीं हुई थी।और उल्टियां पर उल्टियां करने लगे थे। आज वही पवन कल्याण इस हाड़ तोड़ गर्मी में अपनी जन सेना पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते भी नजर आए।अपनी मेहनत के दम पर पार्टी को जीत भी दिलाई।सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले पवन कल्याण अपने गले में भगवान की मूर्ति भी पहनते हैं। इसी बात से समझ सकते हैं कि वो कितने बड़े सनातनी हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, ये बात तो आप भी जानते हैं कि बहुमत ना मिलने की वजह से पीएम मोदी के लिए एक एक सांसद महत्वपूर्ण है। ऐसे में दो सांसदों वाले पवन कल्याण ने खुद ही ऐलान कर दिया है कि मैं मंत्री बनने नहीं आया हूं। मैं मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने आया हूं।मुझे मंत्री पद मिले चाहे ना मिले,मैं मोदी जी के साथ खड़ा रहूंगा।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...