Advertisement
कांग्रेस के 8 सांसदों ने राहुल गांधी को दिया बड़ा धोखा, उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार को वोट किए! फंस गया मामला?
केसीआर की पार्टी बीआरएस के विधायक पाडी कौशिक रेड्डी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा है कि 'तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कहने पर राज्य के 8 कांग्रेस सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया था.' विधायक ने तेलंगाना भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 'INDIA गठबंधन से जो 15 वोट फिसले, उनमें से 8 वोट तेलंगाना कांग्रेस के सांसदों के हैं.'
Advertisement
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस के विधायक पाडी कौशिक रेड्डी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के 8 विधायकों ने NDA उम्मीदवार को वोटिंग किया था. बता दें कि INDIA गठबंधन के 15 वोट फिसले थे.
कांग्रेस के 8 सांसदों ने NDA उम्मीदवार को किया वोट
बता दें कि केसीआर की पार्टी बीआरएस के विधायक पाडी कौशिक रेड्डी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा है कि 'तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कहने पर राज्य के 8 कांग्रेस सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया था.' विधायक ने तेलंगाना भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 'INDIA गठबंधन से जो 15 वोट फिसले, उनमें से 8 तेलंगाना कांग्रेस के सांसदों के हैं.'
Advertisement
कांग्रेस सांसदों ने निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी से की मुलाकात
Advertisement
बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी ने यह भी कहा है कि 'कांग्रेस सांसदों ने वोटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की. इस मुलाकात का मकसद उन लोगों को सूचित करना था, जिन्होंने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला है.'
गुरु-शिष्य के रिश्ते को निभाया
Advertisement
पाडी कौशिक रेड्डी ने बताया कि 'यह सब रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के गुरु-शिष्य रिश्ते के लिए किया गया. रेवंत रेड्डी साल 2016 तक तेलुगू देशम पार्टी के साथ ही थे.'
3 कांग्रेस सांसदों ने यह बात बताई
कौशिक रेड्डी ने यह भी दावा किया कि 'प्रदेश के 3 कांग्रेस सांसदों ने उन्हें यही बात बताई है. एक तरफ तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिन-रात वोट चोरी की बातें करते रहते हैं. वहीं रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के बेटे और INDIA गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के साथ इतना बड़ा धोखा कर दिया.'
Advertisement
NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत हुई थी
बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की थी. उन्होंने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था. इस चुनाव में भारत राष्ट्र समिति यानी केसीआर की पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाई थी.
जयराम रमेश ने 315 वोट मिलने का किया दावा
Advertisement
यह भी पढ़ें
बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति चुनाव में 315 वोट मिलने का दावा किया था, लेकिन INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही मिले. उनका कहना है कि 15 सांसदों ने पाला बदल लिया.'