Advertisement

Loading Ad...

मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, घटना के वक्त मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री

शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

Loading Ad...

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला है. शनिवार को इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. यह फ्लाइट बैंकॉक से मुंबई पहुंची थी. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच का आदेश दिए है. फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. 

इंडिगो के एयरबस A321 का टेल रनवे से टकराया

बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा इंडिगो के एयरबस A321 में हुआ है. 

Loading Ad...

बैंकॉक से मुंबई फ्लाइट में घटी थी घटना

Loading Ad...

DGCA के अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक से मुंबई की फ्लाइट 6E 1060 शनिवार को सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर रनवे 27 पर लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक हुआ, जहां शुरुआती तौर पर पता चला कि यह प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण हुआ. हालांकि , किसी भी यात्री या चालक दल के साथ कोई घटना नहीं घटी और किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है. 

घटना की वजह

Loading Ad...

इंडिगो विमान के एक प्रवक्ता ने बताया कि '16 अगस्त को यह हादसा मौसम के खराब स्थिति के कारण हुआ, जहां इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, उस दौरान विमान कम ऊंचाई पर गो-अराउंड कर रहा था. हालांकि, दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया.'

विमान को आवश्यक नियामक मंजूरी से गुजरना होगा

यह भी पढ़ें

इस घटना के बाद अब विमान को आवश्यक जांच /मरम्मत और नियामक मंजूरी से गुजरना होगा, जिसके बाद यह फिर से अपना ऑपरेशन शुरू करेगा. कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'इंडिगो में हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस घटना की वजह से हमारे ऑपरेशन पर जो भी असर पड़ा है, उसे हम कम करने के प्रयास में लगे हुए हैं.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...