Advertisement

Loading Ad...

‘आलू खेत में उगता है या फैक्ट्री में..?’ बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी की ‘किसान राजनीति’ की उड़ाई धज्जियां

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी पर झूठ की राजनीति और देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया है.

Loading Ad...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दिमाग पर झूठ पूरी तरह से हावी है. हर मामले में झूठ फैलाकर गुमराह करने वाली राजनीति की कहानी बनाना उनकी फितरत बन गई है. 

‘देशवासियों को हर मुद्दे पर गुमराह करना चाहते हैं राहुल गांधी’

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से एक सुनियोजित षड्यंत्र है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है, और जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां जनता कांग्रेस को और विपक्ष को रिजेक्ट कर रही है, तो ऐसे में वे देशवासियों को हर मुद्दे पर गुमराह करना चाहते हैं”. 

Loading Ad...

‘कांग्रेस झूठ और आरोप की राजनीति कर रही है’

Loading Ad...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस की यही रणनीति है कि किसानों को बताओ कि आपका अहित हो गया, लेकिन भाजपा सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी मायने में भारत के हितों के साथ सौदा नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद कांग्रेस झूठ और आरोप की राजनीति कर रही है.

‘राहुल के दिमाग पर झूठ पूरी तरह हावी है’

Loading Ad...

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी के दिमाग पर अब झूठ पूरी तरह से हावी हो गया है. विपक्ष के नेता के तौर पर उनसे जो व्यवहार की उम्मीद की जाती है, वह उनके कामों के बिल्कुल उलट है. चाहे बात करते समय उनका टोन हो या उनका ड्रेसिंग सेंस, हर मामले में झूठ फैलाकर गुमराह करने वाली राजनीति की कहानी बनाना कांग्रेस की फितरत बन गई है”.

‘कांग्रेस नेता का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है’

भाजपा सांसद योंगेद्र चंदोलिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राहुल गांधी को कभी किसानों के बारे में नहीं बोलना चाहिए. वो यह भी नहीं जानते कि आलू खेतों में उगते हैं या फैक्ट्रियों में बनते हैं. कांग्रेस नेता का किसानों से कोई लेना-देना नहीं है. राजनीति में भी वे किसी भी एंगल से फिट नहीं बैठते हैं”.

Loading Ad...

‘जंग के मैदान में हराया, आज खेल के मैदान में धूल चटाएगा भारत’

प्रवीण खंडेलवाल ने भारत-पाक मैच का जिक्र करते हुए आगे कहा, "भारत ने पाकिस्तान को जंग के मैदान में भी हराया है और अब हमारी क्रिकेट टीम आज क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान की टीम को धूल चटा देगी, जिससे पाकिस्तान को पता चल जाएगा कि भारत हर मामले में बेहतर है और सबसे श्रेष्ठ है”.

‘पाकिस्तान हमारा कट्टर दुश्मन है’

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "मैं भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. राजनीति और खेल दोनों अलग-अलग चीजें हैं. पाकिस्तान हमारा कट्टर दुश्मन है और उसे कुचलने में भारत कभी घबराता नहीं है. इसी तरह खेल में भी भारत पाकिस्तान को हराएगा”. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...