Advertisement

Loading Ad...

Dhami सरकार ने किया बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की भरमार

Uttarakhand राज्य के गठन के बाद कई सरकारें आईं और चलीं गईं लेकिन कोई भी सरकार उत्तराखंड के इतिहास में अब तक वो रिकॉर्ड नहीं बना पाई जो रिकॉर्ड देवभूमि की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बना दिया, क्या है पूरी खबर देखिये इस रिपोर्ट में

Loading Ad...

9 नवंबर साल 2000 यही वो तारीख थी जब अटल राज में एक नए राज्य का गठन हुआ, जिसका नाम पड़ा उत्तराखंड। राज्य के गठन के बाद कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन कोई भी सरकार उत्तराखंड के इतिहास में अब तक वह रिकॉर्ड नहीं बना पाई, जो रिकॉर्ड देवभूमि की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बना दिया।दरअसल, 4 जुलाई साल 2021 को जब पहली बार पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड की सत्ता सौंपी थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन यही पुष्कर सिंह धामी देवभूमि के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के मामले में इतिहास रच देंगे। और जो काम पहले की कोई सरकार भी नहीं कर सकी, वही काम सीएम धामी की सरकार कर दिखाएगी, वह भी महज तीन साल के कार्यकाल में।

देवभूमि उत्तराखंड में युवाओं को बड़ी सौगात

सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे देवभूमि के युवाओं के लिए 8 सितंबर का दिन एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया, जब धामी सरकार ने सूबे के युवाओं के लिए 4,405 सरकारी पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया। इसके मुताबिक सरकार-

11 विभागों में खाली पड़े समूह ग के 4,405 पदों पर इसी महीने यानि सितंबर में ही भर्ती कराएगी। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल भी जारी करने का फैसला किया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने खाली पड़े पदों पर भर्ती के बारे में बताया-"11 विभागों से करीब 4,405 खाली पदों पर भर्ती के आदेश स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन खाली पदों के लिए भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इस महीने के 15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, साथ ही परीक्षा की तारीख और परिणाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।"

Loading Ad...

भर्ती आयोग के अध्यक्ष के बयान से एक बात तो साबित हो गई कि इसी महीने में भर्ती को लेकर शेड्यूल जारी हो सकता है। वहीं, बात करें किन विभागों में कितने पदों पर भर्ती होगी, इसके बारे में आपको बता दें-

Loading Ad...

किस विभाग में कितनी भर्ती?

  • पुलिस आरक्षी के 2,000 पदों पर भर्ती होगी
  • वन आरक्षी के 700 पदों पर भर्ती होगी
  • इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, मेट, राजस्व सहायक, कार्य पर्यवेक्षक के 1,200 पदों पर भर्ती होगी
  • वैयक्तिक सहायक के 280 पदों पर भर्ती होगी
  • वैज्ञानिक सहायक के 50 पदों पर भर्ती होगी
  • स्नातक स्तरीय 50 पदों पर भर्ती होगी
  • सहायक विकास अधिकारी के 40 पदों पर भर्ती होगी
  • वाहन चालक के 25 और लाइब्रेरियन के 10 पदों पर भर्ती होगी
  • प्राइमरी शिक्षक ST के 15 पदों पर भर्ती होगी
  • ITI के कई ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती कराई जाएगी

उत्तराखंड में 4,405 सरकारी नौकरियों का ऐलान करने के साथ ही धामी सरकार ने इतिहास रच दिया है। पिछले तीन सालों में ही धामी सरकार ने 16,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, जो एक रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा उत्तराखंड राज्य के गठन होने के 23 साल के इतिहास में किसी भी सरकार द्वारा युवाओं को दी गई नौकरियों में सबसे बड़ा है। महज तीन साल के कार्यकाल में ही धामी सरकार ने जिस तरह से इतिहास रचा है।

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...