Advertisement
घने कोहरे का उड़ानों पर असर, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए एयरलाइन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है.
Advertisement
दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. इस बीच एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में घना कोहरा
ट्रैवल एडवाइजरी में बताया गया है कि कोहरे के कारण कई हवाई अड्डों पर दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे उड़ानों की आवाजाही सामान्य से धीमी हो गई है. इसके चलते कुछ उड़ानों में देरी हो रही है.
Advertisement
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कई उड़ानों पर असर
Advertisement
इस बात की जानकारी इंडिगो ने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के जरिए दी.
एयरलाइन ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि मौजूदा मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए उड़ानों के प्रस्थान और आगमन को क्रमबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है, ताकि संचालन व्यवस्थित और सुरक्षित बना रहे. इंडिगो की टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और कोहरे की स्थिति के अनुसार संचालन का प्रबंधन किया जा रहा है.
Advertisement
इंडिगो ने यात्रियों से की खास अपील
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए एयरलाइन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है. साथ ही, कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम होने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है.
एयरलाइन ने यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि हवाई अड्डों पर उनकी टीमें पूरी तरह तैयार हैं और यात्रा के दौरान हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मौजूद हैं, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली यात्री एयरलाइन है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइनों में शामिल है. इसके पास 400 से अधिक विमानों का आधुनिक बेड़ा है और यह रोजाना 2,200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है. इंडिगो भारत और विदेशों के कुल 130 से अधिक गंतव्यों को जोड़ती है, जिनमें 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्थान शामिल हैं.