Advertisement

Loading Ad...

नेपाल में हिन्दू राष्ट्र की मांग तेज़, बंगाल में बवाल पर फिर उठे सवाल

राज शाही वापस लाने और फिर से नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है…राजधानी काठमांडू समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन शांति पूर्ण ढंग से..नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग कर लोग पीएम मोदी और सीएम योगी को याद कर रहे हैं

Loading Ad...

बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ बिल के विरोध के नाम पर जो कुछ हो रहा है वह सबके सामने है। कैसे कट्टरपंथियों की भीड़ सड़कों पर बवाल मचा रही है। हिंसा की आग में झुलस रहे बंगाल के इस ज़िले में हिन्दुओं को निशाने पर लिया जा रहा है। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन का झंडा लेकर सड़क पर आने वाली हर चीज़ पर हमला कर रहे हैं और ऐसे नारे लगा रहे हैं कि हिन्दू ख़ौफ़ में आ जाएं। बंगाल से आने वाली तस्वीरें खौफनाक हैं। हालात ये हो चुके हैं कि BSF ने मोर्चा संभाला है लेकिन उपद्रवी BSF जवानों को ही निशाना बना रहे हैं। अब इस हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की ख़बर है। बच्चों समेत कई घायल हैं और 150 से ज़्यादा हिंसा करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंगाल में ये हालात हैं, वहीं अब चलिए नेपाल की ओर चलते हैं, जहां राजशाही वापस लाने और फिर से नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है। राजधानी काठमांडू समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन शांति पूर्ण ढंग से। नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे लोग पीएम मोदी और सीएम योगी को याद कर रहे हैं।

इन लोगों का कहना है कि मोदी और योगी चाहें तो नेपाल फिर से हिन्दू राष्ट्र बन सकता है। दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक लोग नेपाल में राजशाही की वापसी के लिए एकजुट हो चुके हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार नेपाल की जनता को लगता है कि मोदी और योगी नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनवा सकते हैं। हालांकि इन लोगों के पास इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है कि आख़िर मोदी और योगी कैसे नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने में मदद कर सकते हैं। मोदी और योगी का नाम लेकर इन लोगों का कहना है कि नेपाल को बचाना है तो उसे वापस हिन्दू राष्ट्र बनाना होगा। मोदी और योगी की छवि हिन्दुओं को एकजुट करने वाली है।

Loading Ad...

इस रिपोर्ट में छपी एक और खबर के अनुसार नेपाल में क्रिश्चियन मिशनरी का प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है। क्रिश्चियन मिशनरी बड़े स्तर पर हिंदुओं को ईसाई बना रहे हैं, लेकिन विश्व हिंदू महासंघ ऐसे मिशनरियों को एक्सपोज़ कर बड़े पैमाने पर इनके खिलाफ अभियान चला रही है। धर्मांतरण के बाद कई लोगों को हिंदू धर्म में वापस भी यह संगठन ला चुका है।

Loading Ad...

नेपाल में पिछले महीने जब पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की वापसी काठमांडू में हुई, तब भी बाइक रैली निकालते हुए हज़ारों की संख्या में लोगों ने राजशाही की मांग की थी। इस दौरान सीएम योगी के पोस्टर भी लहराए गए थे। जिस नेपाल में हिन्दू आबादी 81 प्रतिशत है, वहां भी हिन्दुओं के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। 2008 तक यह देश दुनिया का इकलौता हिन्दू राष्ट्र था। इसी साल राजा का शासन खत्म होने के बाद यह सेक्युलर हो गया था। अब जो लोग राजशाही का समर्थन नहीं करते, वे भी नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। देखना होगा कि क्या नेपाल फिर से हिन्दू राष्ट्र घोषित होता है।

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...