Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली: सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुई विश्वमांगल्य सभा

सांसद की पत्नी का कमाल, विश्वमांगल्य सभा में मातृत्व का जय जयकार, सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने मचाया धमाल।

Loading Ad...

विश्वमांगल्य सभा की दिल्ली प्रांत अध्यक्ष सुरभि मनोज तिवारी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सदन में भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मां और मातृत्व को लेकर बातें हुई, दीप प्रज्वलन के साथ भरतनाट्य नृत्य के साथ इस भावविभोर करने वाले कार्यक्रम की शुरुआत हुए, जिसमें देश की सभी माताओं-बहनों को जागरूक करने के लिए संबोधन दिए गए।इसके अलावा विश्व मांगल्य की इस सभा में महिलाओं के रोजाना जीवन में आने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं के बारे में बात की गई और बताया गया कि - एक महिला जीवन का आधार होती है, हर चुनौतियों से निपटना उसे आता है, बच्चों को मां ही घर में अच्छे संस्कार दे सकती है, इससे आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी होगी, बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होगा, बच्चों को बड़ों का सम्मान करना सिखाएं।

यह भी पढ़ें

बता दें कि, विश्व मांगल्य सभा के इस कार्यक्रम का संचालन सुरभि मनोज तिवारी ने किया, कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा की पत्नी  मल्लिका नड्डा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़। नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के साथ साथ कई महिला सांसद, कई पूर्व सांसद मौजूद रहीं।कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया और संबोधन हुए, जिसमें मां के ममत्व, एक महिला की ताकत, वीरता और त्याग पर चर्चा हुए। साथ ही अपने बच्चों का भविष्य कैसे सुंदर बनाया जाए इसपर भी चर्चा हुए।

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...