Advertisement

Loading Ad...

सोमवार की सुबह भूकंप के तेज झटके से हिल गया दिल्ली-एनसीआर, खौफ में घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली-एनसीआर की सोमवार की सुबह एक ख़ौफनाक एहसास के साथ हुई। सुबह 5.37 के क़रीब भूकंप के तेज़ झटके आए। जिससे नींद में सो रहे लोग अपने घरों के बाहर आने पर मजबूर हो गए।

Loading Ad...
दिल्ली-एनसीआर की सोमवार की सुबह एक ख़ौफनाक एहसास के साथ हुई। सुबह 5.37 के क़रीब आए भूकंप के झटके इतने तेज थे की घरों में सो रहे लोगों की नींद खुली और सब अपने घरों के बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया।


किन वजहों से आता है भूकंप ?
दरअसल, धरती के अंदर हमेशा हलचल होती रहती है। धरती के अंदर जब  प्लेटें लगातार अपनी जगह बदलती है तो वो आपस में टकराती या फिर खिसकती है। इसके चलते भूकंप की स्थिति बनती है। जानकारों की माने तो धरती में 12 टैक्टोनिक प्लेटें होती है।ये जब मूवमेंट करती है तो आपस में टकराती है। यही भूकंप का सबसे मुख्य वजह माना जाता है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...