Advertisement

Loading Ad...

खालिस्तानियों से कनेक्शन, पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग, कौन है पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चलाने वाला नारायण सिंह!

पंजाब की अमृतसर गोल्डन टेंपल में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। इस हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौड़ा है। जिसका पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों से कनेक्शन पाया गया है। उस पर पंजाब के अलग-अलग शहरों में कई मामले दर्ज हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है नारायण सिंह चौड़ा?

Loading Ad...
बुधवार की सुबह पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बड़ा हमला हुआ है। यह हमला उन पर तब हुआ है।  जब वह धार्मिक सजा के तौर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अपनी सेवा दे रहे थे। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला पिस्टल को लहराते हुए आया था। लेकिन मौके पर मौजूद लोग अलर्ट थे और हमला करने वाले हमलावर से वह सीधे भीड़ गए। इसी बीच उसने बंदकू का ट्रिगर दबा दिया और गोली हवा में चल गई। हमलावर को मंदिर में मौजूद भीड़ ने दबोच लिया और उससे पूछताछ जारी है। उसका नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक उसका कनेक्शन पाकिस्तान और आतंकी संगठन खालिस्तानी से पाया गया है। उस पर पहले से ही कई तरह के संगीन आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन है नारायण सिंह चौड़ा,  जिसने इतने बड़े हमले को अंजाम दिया। 

पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला कौन हैं नारायण सिंह चौड़ा? 


खबरों के मुताबिक नारायण सिंह चौड़ा गुरदासपुर के हलका डेरा बाबा नानक के गांव चौरा का रहने वाला है। हमलावर बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। नारायण साल 1984 में पाकिस्तान भी गया था। उसने वहां बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ली। उस दौरान जब आतंकवादी हमले पनपने शुरू हुए थे। तो उसने पाकिस्तान से पंजाब में हथियारों और कई अन्य तरह के विस्फोटकों की बड़ी खेफ की तस्करी करवाई थी। वह काफी समय तक पाकिस्तान में था। उसने पाकिस्तान में रहते हुए गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर किताब भी लिखी थी। वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और अकाल दल से भी जुड़ा है। वह बुडै़ल जेल ब्रेक का भी आरोपी है। इस जेल से फरार हुए आरोपियों से वह लगातार मिलने जाता था। नारायण ने बिजली गुल कर आरोपियों को जेल से भगाने में बड़ी मदद की थी। जेल से भागने वाले आरोपी कोई छोटे आरोपी नहीं थे। बल्कि पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा,परमजीत सिंह भ्यौरा,जगतार सिंह लोग थे। उस दौरान पुलिस को जांच में पता चला था कि इसके पाकिस्तान के कई आतंकियों के साथ भी कनेक्शन है। चंडीगढ़,मोहाली सहित कई जगहों पर इसके नाम अपराधिक मामले दर्ज हैं। खालिस्तानी आतंकियों से मिलकर उनकी हर एक तरीके से मदद करता था। इनमें खाने,पीने की व्यवस्था से लेकर कपड़े पहुंचाने तक शामिल है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तारी हुई थी। वह पंजाब की कई जेलों में सजा काट चुका है। पंजाब में कई आतंकी गतिविधियों में भी उसका नाम शामिल रहा है। नारायण पर जितने भी आरोप लगे हैं। वह सभी काफी संगीन हैं। 

पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर कब और कैसे हुआ हमला? 


बता दें कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को हाल ही में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा मिली है कि उन्हें 2 दिनों तक गोल्डन टेंपल में अपनी सेवा देनी है। इस दौरान गोल्डन टेंपल पहुंचे सुखबीर सिंह बादल एंट्री गेट पर अपनी सेवा दे रहे थे। सुखबीर के पैर में फ्रैक्चर है। इसी वजह से वह व्हीलचेयर पर बैठ कर हाथों में भाला लेकर पहरेदारी कर रहे थे। इस दौरान नारायण सिंह चौड़ा नाम का शख्स हवा में बंदूक को लहराते हुए। सुखबीर को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन गोली दिवार पर जाकर लगी और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत नारायण को पकड़ लिया और उसकी पिस्टल छीन ली। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...