Advertisement

Loading Ad...

‘प्रधानमंत्री बनेंगी…’ प्रियंका गांधी को असम में साधु से मिला आशीर्वाद, मुस्कुराकर जो रिएक्शन दिया Viral हो गया

असम में चुनावी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद और स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर हैं. यहां उन्होंने पहले कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन किया इसके बा चुनावी मंथन किया.

Loading Ad...

Priyanka Gandhi in Assam: असम में चुनावों से पहले BJP-कांग्रेस आमने-सामने हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग तो पहले से तेज है अब दोनों ने पूरे दमखम के साथ चुनावी शंखनाद भी कर दिया. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए असम का दौरा किया. यहां गुवाहाटी में उन्होंने पहले कामाख्या मंदिर में पूजा की और फिर चुनावी चर्चा की. इस दौरान एक नागा साधु ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया. 

प्रियंका गांधी सुबह करीब 10 बजे लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी पहुंचीं. इसके बाद वह सीधे कामाख्या मंदिर गईं और पूजा-अर्चना की. मंदिर में प्रियंका गांधी ने एक नागा साधु से बातचीत की. साधु ने उनके साथ फोटो लेने की इच्छा जताई. इसके बाद साधु ने प्रियंका गांधी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें PM बनने का आशीर्वाद दिया. नागा साधु का प्रियंका गांधी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. 

देखें Video

Loading Ad...

वायरल वीडियो में नागा साधु ने प्रियंका गांधी के सिर पर हाथ रखा है. फिर वह कहते हैं बाबा भैरवनाथ, बाबा महाकाल का आशीर्वाद है बहन (प्रियंका गांधी) का काम अच्छा बनेगा इस साल. हमारी बेटी प्रधानमंत्री बनेगी. ये सुनते ही प्रियंका हंस पड़ी और बस इतना कहा- ओह. इसके बाद वह नागा साधु से आशीर्वाद लेकर हाथ जोड़कर वहां से चली गईं. 

Loading Ad...

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष भी हैं. चुनावों से पहले उनका असम दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर हैं. पहले दिन की शुरुआत उन्होंने मंदिर दर्शन पूजन से की. 

असम में कांग्रेस का साथ छोड़ रहे नेता 

Loading Ad...

प्रियंका गांधी असम कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पार्टी में पहले से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. एक के बाद एक कई नेता हाथ का साथ छोड़ रहे हैं. पार्टी को सबसे बड़ा झटका पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दिया है. उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर BJP में शामिल होने का ऐलान कर दिया. इन चुनौतियों के बीच प्रियंका गांधी की कोशिश पार्टी और कार्यकर्ताओं में फिर से उम्मीद और उत्साह जगाने की है. 

हिमंत बिस्वा को राहुल ने मुख्यमंत्री बनने से रोका था? 

इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस में रहते हुए अपने अनुभव पर बड़ा खुलासा किया था. हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि साल 2014 में राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, जबकि सोनिया गांधी तैयार थीं. CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 2014 में उन्हें 58 विधायकों का समर्थन हासिल था. इसलिए सोनिया गांधी ने उन्हें CM पद की शपथ लेने की तारीख तय करने को कहा था, लेकिन इसी बीच USA से राहुल गांधी का एक फोन पार्टी नेताओं के पास आया और तस्वीर बदल गई. हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह बड़ा दावा किया. जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था. जो उनके लिए पार्टी से मिले बड़े झटके की तरह था. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...