Advertisement

Loading Ad...

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा आधिकारिक ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला ?

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ महीने का समय बचा है। ऐसे में राज्य में सियासी सक्रिय हो गए है और अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे है। राज्य के इस चुनाव में एनडीए और विपक्ष की इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर होनी है।

Loading Ad...
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ महीने का समय बचा है। ऐसे में  राज्य में सियासी सक्रिय हो गए है और अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे है। राज्य के इस चुनाव में एनडीए और विपक्ष की इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर होनी है। इसके लिए दोनों गठबंधनों में शामिल दलों ने कमर कसते हुए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में ला दिया है। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस ने चुनाव को लेकर आधिकारिक तौर पर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी बड़ी राहत दी है। पार्टी ने कहा है कि वो बिहार का विधानसभा चुनाव 'इंडिया' ब्लॉक के तहत लड़ेगी। 

बैठक में बड़े नेता हुए शामिल 

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है कि पार्टी पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी और चुनाव लड़ेगी। इस बैठक में राहुल गांधी और बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के रुख की पुष्टि की। कुमार ने कहा, "कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 'इंडिया' गठबंधन के तहत लड़ेगी। अन्य राज्यों के विपरीत, बिहार में गठबंधन एकजुट है और हमारा प्राथमिक उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराना है। बिहार में भाजपा हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनी हुई है।"

कैसे होगा सीट का बंटवारा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार से जब सीट बंटवारे के फार्मूले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी इस पर विस्तृत चर्चा करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, "इस समय सीट बंटवारे पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। जब चुनाव नजदीक आएंगे, तो हमारे नेता मिलकर फार्मूला तय करेंगे।"राजद द्वारा तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने के बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिया कि अंतिम निर्णय सभी गठबंधन सहयोगियों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा।कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम "गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद" तय किया जाएगा।जब प्रशांत किशोर के जन सुराज को 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल किए जाने की संभावना के बारे में पूछा गया तो कृष्णा अल्लावरु ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई। उन्होंने कहा, "उचित चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। हम बैठकर इस बारे में बात करेंगे।"पप्पू यादव की भूमिका पर अल्लावरु ने कहा, " 'इंडिया' गठबंधन उन सभी लोगों के साथ खड़ा है, जो भाजपा के खिलाफ खड़े हैं।"

आरजेडी को मिली राहत 

मंगलवार की बैठक के बाद कांग्रेस ने जब ऐलां किया कि उनकी पार्टी बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी तो कही न कही सबसे बड़ी राहत आरजेडी को मिली होगी। दरअसल, हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बिहार में पूरी तरह से एक्टिव है। पार्टी ने अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारियों से मुक्त करते हुए राजेश कुमार को यह ज़िम्मेदारी सौंपी। जिसके बाद यह क़यास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस अपनी मज़बूत मौजूदगी बिहार में दर्ज कर सकती है और आरजेडी को इसके आगे झुकना पद सकता है। बहरहाल अब तो यह साफ़ है की इंडिया गठबंधन में अगर बात बिहार की करे तो आरजेडी सबसे आगे खड़ी रहेगी। जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...