Advertisement

Loading Ad...

कांग्रेसी दिग्विजय सिंह के भतीजे का 'काला चरित्र', महिला अफसर के साथ कर दी ऐसी अभद्रता...

मध्य प्रदेश के राघौगढ़ से आदित्यविक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो महिला पुलिस के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहें है। बताने वाली बात ये है कि ये आदित्य विक्रम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे है। फिलहाल इनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Loading Ad...
भारतीय जनता पार्टी पर आरोप मढ़ने वाली कांग्रेस अपने ही कारनामों से जनता के गुस्से का शिकार हो जाती है। इनके विधायक-मंत्री अपने काम और कुछ कृत्यों से ये बताने लगते है कि ये रसूखदार है, दमदार है कि इनके आगे कोई भी हो कुछ नहीं कर सकता। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक भगवाधारी सीएम के राज्य से। राज्य है मध्य प्रदेश, जहां की कमान मोहन यादव के हाथों में है। यहां के Raghogadh का वीडियो है जिसमें आदित्यविक्रम सिंह की दादागिरी देखने को मिल रही है। 


ये कोई फिल्म का वीडियो या शुट का वीडियो नहीं है। ये reality है कांग्रेसियों की। जो आपने आगे किसी को कुछ नहीं समझती। वीडियो में जो व्यक्ति आपको दिख रहा है, वो आदित्य विक्रम सिंह है। खास बात ये है कि, ये दिगविजय सिंह जो की पूर्व मुख्यमंत्री है उनके भतीजे और लक्ष्मण सिंह के बेटे है। पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके है। दबंगई देखिए इनकी, ऐसा लग रहा है जैसे कानून और पुलिस को ये अपनी नोंक पर रखते है। हाथों में सिगरेट जलाए, उसका एक कश लिए, और फिर उसे पुलिस कर्मी के मुंह पर छोड़ देते है। महिला सीओ और टीआई के साथ भी बदतमीजी करने से ये कांग्रेसी पीछे नहीं हटता। उनके साथ भी आभद्र व्यवहार करता है। जब पुलिस अधिकारी रोकते है तो उनको साथ धक्का मुक्की करने और गाली गलौज करने लगता है। कहता है बेटा मामला गर्म हो गया है, वर्दी का धौंस मत दिखाना। 

दिग्विजय सिंह का भतीजा है, घमंड है नेता होने का। महिला अधिकारियों पर 'रंगदारी' दिखाता है, सिगरेट का छल्ला बनाकर पुलिस अधिकारी के मुंह पर छोड़ देता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। लोग इसपर अलग अलग तरीके से कमेंट करते है। 

१- कांग्रेसियो की सरकार जब थी तो यह आम बात रहा होगा लेकिन मोहन यादव की सरकार है, ऐसे जाहिलो पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए
२- इस गुंडे की सारी गर्मी निकाल देनी चाहिए पुलिस वालों को ऐसे तत्व हमें नहीं चाहिए समाज में धर्म और जाति के नाम पर हम समर्थन नहीं करते हैं सनातन नियम और कठोर सिद्धांतों से चलता है और वे सिद्धांत ही मेरे लिए सब कुछ है
३- कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान का असर कुछ ज्यादा नहीं हो गया क्या ?
४- एक इन नेताओं को अच्छे से समझाया जाना चाहिए, पुलिस वालों से तमीज से पेश नहीं आते।
५- पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने और महिला अफसर से अभद्रता से बात करने के अपराध में अंदर डालो इसको।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में ड्राइवर पर भी केस दर्ज हुआ है। वीडियो ने लेकर भाजपा के नेताओं और डिप्टी सीएम ने आपत्ति जताई ।

कांग्रेस के मुख्य परिवरों के बेटों का 'चाल, चेहरा और चरित्र' कैसा है, ये इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। महिला अधिकारी पर कांग्रेस के विशेष परिवार से होने का धौंस दिखाने के साथ-साथ  इनकी आपत्तिजनक भाषा और व्यवहार कांग्रेस के नेताओं के 'अपराधी और महिला विरोधी चरित्र' को बता रही है।अभ्रदता की सीमा पार कर चुके ये कांग्रेसी नेता, विपक्ष में होने के बाद ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहे हैं, जरा सोचिए कि अगर ये सत्ता में रहते तो क्या करते? फिलहाल दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR हो चुकी है। बेटा चाहे नेता का हो या अभिनेता का, जो भी गलत काम करेगा, भाजपा की 'मोहन सरकार' में नहीं बचेगा। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...