Advertisement

Loading Ad...

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाला, जानें राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर दिया था क्या बयान

मध्य-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर विवादास्पद बयान दिया था.

Loading Ad...

मध्य-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है. उन पर अनुशासनहीनता और विवादित बयान देने का आरोप लगा है, जिसकी वजह से कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने का आरोप लगा है. बता दें कि बीते 24 अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर विवादास्पद बयान दिया था. लक्ष्मण सिंह का यह बयान 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा हुआ था. 

'उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हुए हैं'

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले को लेकर सुरक्षा में हुई चूक की वजह से कई विपक्षी दलों के नेताओं ने जम्मू- कश्मीर की राज्य और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था. वहीं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी 24 अप्रैल को राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला को लेकर विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि 'जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं.' वहीं राहुल गांधी को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी थी. कांग्रेस पार्टी को लेकर उन्होंने कहा था कि अगर वह चाह रही है, तो मुझे अभी आज ही निकाल दे, इसके बाद भड़की कांग्रेस ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है और अगले 6 साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

रॉबर्ट वाड्रा पर भी साधा था निशाना

मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा था. लक्ष्मण सिंह ने कहा था 'कि राहुल गांधी अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा से कहते हैं कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते, इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. इन दोनों का बचपना हम कब तक झेलेंगे. राहुल गांधी को थोड़ा सोच-समझ कर बोलना चाहिए, क्योंकि उनकी नादानियों की वजह से ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.'

Loading Ad...

कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित 

कांग्रेस पार्टी में रहकर अपने ही प्रमुखों पर विवादित टिप्पणी की वजह से लक्ष्मण सिंह के ऊपर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है. उनके बयान ने कांग्रेस में आंतरिक मतभेद पैदा कर दिया है. वह लगातार विवादित बयान दे रहे थे और इस तरह के भी सवाल खड़े हो रहे थे कि पार्टी जल्द ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी. यही वजह है कि कांग्रेस ने 11 जून को इस पर बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इस निष्कासन के अंदर मध्य-प्रदेश कांग्रेस में भूचाल से आ गया है. इससे पार्टी के अंदर एक गंभीर संदेश गया है कि अनुशासन के मामले में पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

कौन हैं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह?

बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 5 बार लोकसभा सांसद और 3 बार विधायक रह चुके हैं. अपने भाई दिग्विजय सिंह के साथ वह मध्य-प्रदेश कांग्रेस में पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. हालांकि, बीच में उन्होंने भाजपा भी ज्वाइन की थी, वह एक बार भाजपा की टिकट से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. वहीं साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...